Prakash Parv of Sri Guru Granth Sahib: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर सीएम रेखा गुप्ता, योगी आदित्यनाथ समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी. दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर आप सभी को हृदय से शुभकामनाएं.

Photo : X

नई दिल्ली, 24 अगस्त : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी. दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर आप सभी को हृदय से शुभकामनाएं. गुरु ग्रंथ साहिब जी की अमर वाणी हमें सिखाती है कि जीवन का परम धर्म है निस्वार्थ सेवा, प्रेम और समानता. उनकी दिव्य शिक्षाएं युगों-युग मानवता को सत्य, करुणा और भाईचारे के आलोक से मार्गदर्शित करती रहेंगी. इस पावन अवसर पर आइए हम संकल्प लें कि गुरु ग्रंथ साहिब जी के उपदेशों को आत्मसात कर समाज कल्याण, शांति और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाएं.“

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी' के प्रकाश पर्व की सभी सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई. गुरुवाणी से आलोकित यह दिव्य ग्रंथ सत्य, सेवा व समरसता का मार्गदर्शक है. आइए, इस पावन अवसर पर गुरु वाणी को जीवन-संकल्प बनाकर समरस समाज के निर्माण में सहभागी बनें.“ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “विश्व को समरसता और मानवता के प्रति समर्पण की शिक्षा का संदेश देने वाले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व की सभी सिख भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाएं सदैव बेहतर समाज की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी.“ यह भी पढ़ें :12 Rabi Ul Awal 2025: इस वर्ष कब मनाया जाएगा रबी-उल-अव्वल का पर्व? मुसलमानों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह त्योहार? और कैसे करते हैं सेलिब्रेशन!

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. गुरु ग्रंथ साहिब जी की दिव्य शिक्षाएं सदैव हमें ज्ञान, सद्भावना और मानवता के मार्ग पर अग्रसर करती रहेंगी तथा समाज को एकता और बंधुत्व के प्रकाश से आलोकित करती रहेंगी.“ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी एक्स पोस्ट में लिखा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर गुरु वाणी का मनन तथा सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का दिव्य उपदेश सत्य, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. यह दिन हम सभी को बंधुत्व, समानता और शांति का संदेश देता है.“

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड