बाथरूम में कपड़े बदल रही युवती का बना डाला अश्लील वीडियो, सैक्स रैकेट में फंसाने की धमकी देकर महिला से वसूले 20000 रुपये
मध्य प्रदेश के जबलपुर से दो फर्जी पत्रकारों की शर्मनाक करतूत सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जबलपुर में देह व्यापार के शक में दो कथित पत्रकार एक घर में जबरन घर में घुस गए. इतना ही नहीं उन्होंने इस घर में घुसकर एक युवक की पिटाई कर दी इतना ही नहीं घर के बाथरुम में घुसकर एक युवती का अश्लील वीडियो भी बना डाला.
मध्य प्रदेश के जबलपुर से दो फर्जी पत्रकारों की शर्मनाक करतूत सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जबलपुर में देह व्यापार के शक में दो कथित पत्रकार एक घर में जबरन घुस गए. इतना ही नहीं उन्होंने इस घर में घुसकर एक युवक की पिटाई कर दी इतना ही नहीं घर के बाथरुम में घुसकर एक युवती का अश्लील वीडियो भी बना डाला.
बताया जा रहा है कि ये मामला बीते एक सप्ताह का है. इस घटना का वीडियो अब सामने आया है. सोशल मीडिया में वायरल हो रहा ये वीडियो शहर के मदन महल थाना क्षेत्र के अंजनी विहार का बताया जा रहा है. Questions and Answers About Sex: सेक्स से जुड़ा सवाल बच्चा पूछ बैठे तो क्या दें जवाब? देखें इस वीडियो में...
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां बीते दिनों डायल हंड्रेड को मिली हंगामे की ख़बर पर पुलिस पहुंची थी. आरोप है कि यहां एक घर में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा था. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में मौजूद एक युवक और युवती को तो छोड़ दिया, लेकिन इस दौरान कथित तौर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ घर में घुसे फर्जी पत्रकारों ने जमकर हंगामा किया.
मोबाइल का कैमरा ऑन करके कथित पत्रकारों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की और बाथरुम में घुसकर युवती का वीडियो भी बनाया. इन फर्जी पत्रकारों पर आरोप है कि उन्होंने घर में मौजूद महिला को सैक्स रैकेट के मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे 20 हजार रुपए पहले ही वसूल लिए थे.
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में पुलिस की ओर से कोई ठोस एक्शन नहीं लिया गया है. जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि इस तरह शक के बिनाह पर किसी घर में घुसकर वीडियो बनाना गलत है. एसपी ने पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2021 12:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

