Ananya Chatterjee: छोटे पर्दे की लोकप्रिय बंगाली एक्ट्रेस अनन्या चटर्जी का निधन, टॉलीवुड में शोक की लहर
अनन्या चटर्जी का निधन (Photo Credits: Facebook)

Ananya Chatterjee's Death: छोटे पर्दे की मशहूर बंगाली एक्ट्रेस अनन्या चटर्जी (Ananya Chatterjee) का निधन हो गया है. एक्ट्रेस के निधन के बाद टॉलीवुड (Tollywood) में शोक की लहर है. अनन्या चट्टोपाध्याय कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. उन्हें कई फेमस एक्टर्स व एक्ट्रेसेस की मां की भूमिका में देखा जा चुका है.  बताया जाता है कि अनन्या लंबे समय से छोटे पर्दे पर अभिनय कर रही थीं. साल 2004 में अनन्या चटर्जी ने अनिंदिता मश्किमारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'पार्वती संगबाग पूना दूतर साथ' में काम किया था. इस फिल्म ने कई सर्वेश्रेष्ठ टेलीफिल्म पुरस्कार भी जीते, ऐसे में एक्ट्रेस के निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है.

अनन्या चटर्जी का निधन