देश

कुमार विश्वास की फॉर्च्यूनर कार गाजियाबाद उनके घर के बाहर से हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर के बाहर खड़ी उनकी कीमती कार चोरी हो गई. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है. घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात की है.सुबह कार चोरी होने की बात गाजियाबाद पुलिस को पता चली, तो महकमे में हड़कंप मच गया.

कुमार विश्वास की फॉर्च्यूनर कार गाजियाबाद उनके घर के बाहर से हुई चोरी, जांच में जुटी  पुलिस
कुमार विश्वास (Photo Credits: IANS)

गाजियाबाद: मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर के बाहर खड़ी उनकी कीमती कार चोरी हो गई. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है. घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात की है. सुबह कार चोरी होने की बात गाजियाबाद पुलिस को पता चली, तो महकमे में हड़कंप मच गया.  प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. गाजियाबाद जिला पुलिस प्रवक्ता सोहनबीर सिंह सोलंकी ने इस बारे में शनिवार को आईएएनएस से कहा, "सुबह कुमार विश्वास को जैसे ही कार चोरी का पता चला, उनके परिजन इंदिरापुरम थाने पहुंचे.

थाने में कार चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच जारी है." पुलिस ने कहा कि कार चोरी की घटना की शिकायत वरदान शर्मा की तरफ से की गई है.  कवि कुमार विश्वास लंबे समय से गाजियाबाद जिले में स्थित आवास विकास की वसुंधरा कॉलोनी के सेक्टर-3 में रहते हैं. यह भी पढ़े: हरियाणा में आप का नही चला जादू, कुमार विश्वास ट्वीट कर सीएम अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

कुमार विश्वास के घर के बाहर शुक्रवार देर रात तक फॉर्च्यूनर कार खड़ी थी. कुमार विश्वास के घर के सामने खड़ी उनकी कीमती कार चोरी होने की घटना से इलाके के लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2020 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).