PM Modi's Security Lapse: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास ने शेयर किया वीडियो, कहा- जरा कपड़ो से पहचानों मोदी जी, ये कौन लोग हैं?

पंजाब में हुई प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास ने पीएम पर एक बार फिर तंज कसा है. कांग्रेस नेता ने कहा, "कपड़ों से पहचान, कौन लोग हैं." यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने अपने ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री मोदी के काफिले के पास भाजपा का झंडा लिए दिख रहे एक शख्स का वीडियो शुक्रवार को शेयर किया है जिसमें कुछ लोग पीएम के काफिले के नजदीक जाकर नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं.

पीएम की सुरक्षा में चूक (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: पंजाब (Punjab) में हुई प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास (Srinivas BV) ने पीएम मोदी (PM Modi) पर एक बार फिर तंज कसा है. कांग्रेस नेता ने कहा, "कपड़ों से पहचान, कौन लोग हैं." यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने अपने ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री मोदी के काफिले के पास भाजपा का झंडा लिए दिख रहे एक शख्स का वीडियो शुक्रवार को शेयर किया है जिसमें कुछ लोग पीएम के काफिले के नजदीक जाकर नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं. हालांकि लोगों के नजदीक आते ही प्रधानमंत्री मोदी जिस कार में सवार थे, वो आगे बढ़ गई. कांग्रेस नेता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "कथित हत्या का प्रयास, किसके द्वारा ? जरा कपड़ो से पहचानों मोदी जी, ये कौन लोग हैं?"

बीवी श्रीनिवास ने प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे को लेकर इससे पहले भी एक तंज कसा था. यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी ने बुधवार को ट्विटर पर पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली में लोगों के न पहुँचने पर चुटकी लेते हुए पूछा था कि, ''मोदी जी, हाऊ इज द जोश? नेताओं ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक मामले में जांच का आदेश देने, जिम्मेदारी तय करने की मांग उठायी

गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने भी एक प्रेस रिलीज जारी कर सुरक्षा में हुई चूक को मनगढ़ंत बताया था. साथ ही मोर्चा ने भी कहा था कि भाजपा का झंडा उठाए लोग ही काफिले के नजदीक गए थे.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को अपने तयशुदा कार्यक्रम के तहत दिल्ली से हवाई मार्ग से पंजाब के बठिंडा पहुंचे थे. मौसम खराब होने की वजह से उन्होंने फिरोजपुर चॉपर से जाने की बजाय सड़क मार्ग से जाने का फैसला किया. जिसके बाद हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक के लिए जाते हुए प्रधानमंत्री मोदी का काफिला जब पियारियाना गांव के निकट पहुंचा तो कुछ किसान प्रदर्शनकारी बीच फ्लाईओवर पर आ गए. जहां से प्रधानमंत्री को गुजरना था और 15 से 20 मिनट तक उस फ्लाईओवर पर इंतजार करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी वापस दिल्ली लौट आए.

इसके बाद इस घटना पर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से इस चूक के लिए एक रिपोर्ट मांगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई को कहा, जिसके एक दिन बाद गुरुवार को पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई है. समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मेहताब सिंह गिल, प्रमुख सचिव (गृह मामलों) और न्यायमूर्ति अनुराग वर्मा शामिल होंगे और 3 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे. वहीं मामले के तूल पकड़ने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से गुरुवार को फोन पर बातचीत की.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड