जनकपुर से अयोध्या पहुंची बस, CM योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत
स्वागत द्वार को फूलों से सजाया गया और 'रामायण सर्किट' के तहत दोनों देशों को जोड़ने वाली सीमा पार बस सेवा के यात्रियों के पहले जत्थे का ढोल बजाकर स्वागत किया गया और इस दौरान कई धार्मिक झाकियां सजाई गईं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नेपाल और भारत के बीच जनकपुर से अयोध्या तक चलने वाली नई बस सेवा में यहां पहुंचे तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे का स्वागत किया। उन्होंने पुरुष यात्रियों को भगवा रंग का रुमाल दिया, जबकि राज्य की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने महिलाओं का स्वागत किया। यात्रियों को मिठाई के डब्बे भी दिए गए। स्वागत द्वार को फूलों से सजाया गया और 'रामायण सर्किट' के तहत दोनों देशों को जोड़ने वाली सीमा पार बस सेवा के यात्रियों के पहले जत्थे का ढोल बजाकर स्वागत किया गया और इस दौरान कई धार्मिक झाकियां सजाई गईं। रामायाण सर्किट का उद्धघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष के.पी. शर्मा ओली द्वारा शुक्रवार को किया गया था।
मंदिर शहर के लोग सम्मेलन को लेकर उत्साहित दिखाई दिए और यहां पहुंचे अतिथियों के स्वागत और उनसे मिलने के लिए राम कथा पार्क के बाहर धक्का मुक्की करते देखे गए।
Ayodhya: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath received the first bus of Indo-Nepal bus service from Janakpur to Ayodhya. The service was inaugurated by PM Modi in Nepal's Janakpur, yesterday. pic.twitter.com/8e7RJQhsCs
— ANI UP (@ANINewsUP) May 12, 2018
सीता के जन्म स्थान जनकपुर से इस बस सेवा के जरिए अयोध्या पहुंचे नेपाल के तीर्थयात्रियों ने भगवान राम की जन्मभूमि के पहले सफर पर खुशी जताई और कहा कि 520 किलोमीटर की यात्रा आरामदायक रही।
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2018 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

