देश

UP Ministers List: ये रही योगी कैबिनेट के मंत्रियों की लिस्ट, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को बनाया गया डिप्टी CM

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ कुल 52 मंत्रियों और दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली. देखिए मंत्रियों की पूरी लिस्ट...

UP Ministers List: ये रही योगी कैबिनेट के मंत्रियों की लिस्ट, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को बनाया गया डिप्टी CM
सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credits: Facebook)

UP CM Yogi Adityanath Oath Taking Ceremony: योगी आदित्यनाथ इकाना स्टेडियम में आज योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उनके साथ कुल 52 मंत्रियों ने भी शपथ लिया. 52 में से दो उपमुख्यमंत्री और 16 मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री होंगे.  ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य ने डिप्टी सीएम बनाए गए हैं.

मंत्रियों की लिस्ट

कैबिनेट मंत्री- सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु

राज्य मंत्री- मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम

इनको नहीं मिली जगह

इस बार दिनेश शर्मा, सतीश महाना, रमापति शास्त्री, जय प्रताप सिंह, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा,आशुतोष टंडन, महेंद्र सिंह, रामनरेश अग्निहोत्री को कैबिनेट में जगह नहीं दी गई है. इसके अलावा पिछली बार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे उपेंद्र तिवारी, स्वाति सिंह, नीलकंठ तिवारी, सतीश चंद्र द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान को भी जगह नहीं दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).