UP: प्रियंका गांधी के दम पर 32 सालों बाद सत्ता वापसी की कोशिश में कांग्रेस, क्या पार्टी को मिलेगा फायदा?
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा काफी वक्त से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं. यूपी में कांग्रेस का दारोमदार प्रियंका गांधी के कंधो पर ही दिख रहा है. यूपी की राजनीति में प्रियंका गांधी जिस तरह उभर रही हैं उससे कांग्रेस को आगामी चुनाव में फायदा मिल सकता है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) काफी वक्त से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति में सक्रिय हैं. यूपी में कांग्रेस का दारोमदार प्रियंका गांधी के कंधो पर ही दिख रहा है. यूपी की राजनीति में प्रियंका गांधी जिस तरह उभर रही हैं उससे कांग्रेस को आगामी चुनाव में फायदा मिल सकता है. यूपी की हर छोटी-बड़ी घटना पर प्रियंका गांधी अपनी नजर रखती हैं, तभी तो वो योगी सरकार को घेरने और मुद्दों को उठाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लखीमपुर खीरी मामले से निखरी प्रियंका गांधी की राजनीति, तो BJP के अपने ही लगने लगे बागी!
ऐसे में एक बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रियंका गांधी इस बार चुनावी मैदान में उतरेंगी? प्रियंका गांधी ने एक इंटरव्यू में इस सवाल में जवाब में सीधे-सीधे कुछ नहीं कहा. उन्होंने साफ तरीके से जवाब ना देकर इसे भविष्य के लिए छोड़ा दिया.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने बयान में कहा कि यह निर्णय मैंने अब तक नहीं लिया है. आगे-आगे चीजें जैसे होती हैं वैसे देखेंगे. प्रियंका गांधी ने कहा कि एक दिन चुनाव लड़ना है, हालांकि अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है... फिलहाल कोई जवाब नहीं है, बाद में देखेंगे. उनके चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बरकरार है.
इससे पहले प्रियंका गांधी ने ऐलान किया था कि इस बार चुनाव में कांग्रेस 40 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी. प्रियंका गांधी लगातार हर तबके के लोगों के पक्ष में आवाज उठा रही हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है. वो खुद घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुन रही हैं, इससे उन्हें लोगों का समर्थन मिलता दिख रहा है. इस समर्थन से यूपी में जहां कांग्रेस 30 से अधिक वर्षों से सत्ता से बाहर है वहां पार्टी को उम्मीद की किरण दिख रही है.
गरीब, किसान, महिलाएं, छात्र हर किसी के साथ प्रियंका गांधी उनकी आवाज बनती दिख रही हैं. वो आए दिन अलग-अलग मुद्दों पर योगी सरकार से सवाल करती हैं. मौजूदा समय में जनता का समर्थन उनके साथ दिखाई दे रहा है, हालांकि यह बाद की बात है कि यह समर्थन कांग्रेस के खाते में वोट ला पाता है या नहीं. वोट इस बात पर भी निर्भर करेंगे कि क्या प्रियंका गांधी खुद कांग्रेस का चेहरा बनकर चुनावी मैदान में उतरती हैं या वो सिर्फ अन्य उम्मीदवारों के लिए वोट मांगती दिखेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2021 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

