देश

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा- संघ को चुनाव के पहले ही राम मंदिर की याद क्यों आती है

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में विरोधी दल के नेता राम गोविंद चौधरी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर पलटवार करते हुए कहा है कि चुनाव के कुछ माह पहले ही उनको राम मंदिर की याद क्यों आती है.

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा- संघ को चुनाव के पहले ही राम मंदिर की याद क्यों आती है
राम गोविंद चौधरी (Photo Credit: Twitter)

बलिया: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में विरोधी दल के नेता राम गोविंद चौधरी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर पलटवार करते हुए कहा है कि चुनाव के कुछ माह पहले ही उनको राम मंदिर की याद क्यों आती है. चौधरी ने शुक्रवार रात पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत को एक बार फिर राम मंदिर की याद आ गई है.

संघ और भाजपा समर्थक संत भी मंदिर को लेकर फिर से माहौल गरमाने लगे हैं. उन्होंने सवाल किया कि चुनाव के ऐन वक्त पहले ही इनको राम मंदिर की क्यों याद आ रही है. पिछले दो वर्ष यह खामोश क्यों रहे. उन्होंने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं और आस्था के प्रतीक हैं. वह स्वयं भाजपा को बर्बाद करेंगे. यह भी पढ़े-हवाई अड्डों को लेकर सपा नेता आजम खान ने दिया विवादित बयान ,कहा- भगोड़ों को भागने में आसानी होगी

उन्होंने कहा कि भाजपा हर मसले पर पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई है. किसी भी वादे को पूरा नही कर पायी है. कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है. डीजल एवं पेट्रोल की बढ़ती कीमत से जनता कराह रही है. इसके कारण जनता में भाजपा की लोकप्रियता बहुत तेजी के साथ खत्म हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2018 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).