देश

बंगाल में रथयात्रा निकलने को लेकर बीजेपी हुई आक्रमक, अमित शाह के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने भी भरा दम

बीजेपी प्रदेश नेतृत्व के साथ खड़े होते हुए विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘ पार्टी की तरफ से कोई चूक नहीं हुई है और पूरी पार्टी एकजुट खड़ी है और हम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ हैं.''

बंगाल में रथयात्रा निकलने को लेकर बीजेपी हुई आक्रमक, अमित शाह के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने भी भरा दम
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पीएम मोदी (Photo Credit: PTI)

कूचबिहार(पश्चिम बंगाल): बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘रथयात्रा’ के लिए अगर जरूरत पड़ी तो पार्टी उच्चतम न्यायालय जाएगी. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एकल पीठ के गुरूवार के उस आदेश के खिलाफ भाजपा की ओर से दायर अपील का निस्तारण कर दिया है जिसमें पार्टी को उसकी रथयात्रा के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था. अदालत ने निर्देश दिया कि मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक 12 दिसम्बर तक बीजेपी के तीन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें और 14 दिसम्बर तक मामले में कोई निर्णय करें.

अदालत के इस फैसले से पहले यहां मीडिया से बात करते हुए विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘ अगर जरूरत पड़ी तो हम न्याय के लिए उच्चतम न्यायालय जाएंगे.'' कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बीजेपी के उन पत्रों का कोई जवाब नहीं देने के लिए शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार को कड़ी फटकार लगायी जो उसने राज्य में अपनी रथयात्राओं के लिए अनुमति मांगने के लिए लिखे थे.

यह भी पढ़े: रॉबर्ट वाड्रा के ठिकानों पर 16 घंटे तक छापेमारी, वकील ने कहा- चुनाव के चलते साजिश

बीजेपी प्रदेश नेतृत्व के साथ खड़े होते हुए विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘ पार्टी की तरफ से कोई चूक नहीं हुई है और पूरी पार्टी एकजुट खड़ी है और हम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ हैं.'' वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने उच्च न्यायालय की खंडपीठ के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘ हम अदालत को उसके फैसले के लिए धन्यवाद देते हैं. राज्य सरकार को कई दिनों से इस मामले पर हमारे साथ चर्चा करने के लिए समय नहीं था. अब वे चर्चा के लिए बैठेंगे.''

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2018 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).