पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम में कल डाले जायेंगे वोट, ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी होंगे आमने सामने

पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम में कल डाले जायेंगे वोट, ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी होंगे आमने सामने

ममता बनर्जी व शुभेंदु अधिकारी (Photo Credits PTI and Facebook)

West Bengal Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद कल यानी गुरुवार को दूसरे चरण के लिए 30 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जायेंगे. इन प्रमुख सीटों में सबसे हाई प्रोफाइल और हॉट सीट नंदीग्राम सीट (Nandigram Seat) के लिए भी वोट डाले जायेंगी. इन 30 सीटों पर 171 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सहित 19 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं. बाकी सीटों से पुरुष चुनाव लड़ रहे हैं.

नंदीग्राम की यह सबसे हॉट सीट इसलिए है. क्योंकि इस सीट से ममता बनर्जी जहां चुनाव मैदान में हैं. वहीं ममता बनर्जी के सबसे खास शुभेंदु अधिकारी टीएमसी से बगावत करके बीजेपी में शामिल होने के बाद बीजेपी ने अधिकारी को इसी सीट से चुनाव मैदान में उतारा है. ऐसे में यह सीट जितना ममता बनर्जी के लिए खास है. उतना ही शुभेंदु अधिकारी के साथ ही   बीजेपी के बड़े नेताओं में अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के लिए खास है. क्योंकि बीजेपी की तरफ से दावा किया गया है. ममता बनर्जी को इस सीट से बीजेपी पटखनी देने के बाद वापस कोलकाता भेज देगी. यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी बोलीं- बीजेपी को वोट न दें, वरना आप अपने धर्म का पालन नहीं कर पाएंगे

वहीं दूसरे चरण के मतदान के लिए जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाला है. उन क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. चुनाव के दौरान धांधली ना हो सीएपीएफ की कुल 697 टुकड़ियां तैनात की गई है. इस बीच खबर है कि दूसरे चरण की होने वाली वोटिंग से पहले नंदीग्राम में चुनाव के दौरान धांधली न हो धारा 144 लगा दी गई है. मतदान करने जाने वाले लोगों को छोड़कर पांच लोग से ज्यादा लोगों के जाम होने पर रोक लगा दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड