West Bengal Assembly Elections Exit Poll Results 2021: बीजेपी बोली- एग्जैक्ट पोल नहीं होते एग्जिट पोल, बंगाल में 200 प्लस सीटों से बनेगी सरकार

पश्चिम बंगाल को लेकर कई एग्जिट पोल ने ममता बनर्जी की सरकार बनने की भविष्यवाणी की तो भाजपा ने इसे खारिज किया है. भाजपा का कहना है कि एग्जिट पोल, एग्जैक्ट पोल नहीं माने जा सकते. बंगाल में भाजपा को दो सौ से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाने का पूरा भरोसा है.

बीजेपी (Photo Credits: PTI)

पश्चिम बंगाल (West Bengal) को लेकर कई एग्जिट पोल (Exit Poll) ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की सरकार बनने की भविष्यवाणी की तो भाजपा ने इसे खारिज किया है. भाजपा का कहना है कि एग्जिट पोल, एग्जैक्ट पोल नहीं माने जा सकते. बंगाल में भाजपा को दो सौ से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाने का पूरा भरोसा है. भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय (Amit Malviya) ने आईएएनएस से कहा, एग्जिट पोल के आंकड़े जो भी कहें, लेकिन भाजपा दौ सौ से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है. 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान किसी ने नहीं कहा था कि भाजपा 18 सीटें जीत सकती है. लेकिन, भाजपा ने चौंका दिया था. दो मई को नतीजों का इंतजार करिए, सब स्पष्ट हो जाएगा. बंगाल में भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता. यह भी पढ़ें- Assam Exit Polls 2021 Prediction: असम में फिर से खिलेगा कमल या ढह जाएगा BJP का किला! जानिए एग्जिट पोल के अनुसार पूर्वोत्तर के इस राज्य में कौन बना रहा सरकार?

वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने आईएएनएस से कहा, एग्जिट पोल को एग्जैक्ट पोल नहीं मान सकते. पश्चिम बंगाल में बदलाव की बयार है. ममता बनर्जी ने जिस तरह से केंद्र सरकार से टकराव मोल लेते हुए जनता को केंद्रीय योजनाओं के लाभ से वंचित रखा, तुष्टीकरण की राजनीति की, उससे वह चुनाव बुरी तरह हारने जा रही हैं. पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है.

बता दें कि दो एग्जिट पोल को छोड़कर अन्य सभी एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है. एबीपी न्यूज- सी वोटर के सर्वे में बीजेपी को 109-121 सीटें तो टीएमसी को 152-164 सीटें मिलने का संकेत है.

2019 के लोकसभा चुनाव में सटीक भविष्यवाणी करने वाले एक्सिस माइ इंडिया-इंडिया टुडे के एग्जिट पोल ने बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के संकेत दिए हैं. इस एग्जिट पोल ने भाजपा को 134-160, तृणमूल को 130-156 और लेफ्ट को 0-2 तथा अन्य को एक सीट मिलने की उम्मीद जताई है.

वहीं पी-मार्क के एग्जिट पोल में टीएमसी को 152-172 सीटें और भाजपा को 112-132 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि लेफ्ट को दस से 20 सीटें मिल सकती हैं. न्यूज एक्स-पोलस्ट्रेट ने टीएमसी को 152-162 और भाजपा को 111-125 सीटें मिलने की संभावना जताई है. वहीं ईटीजी रिसर्च ने टीएमसी को 164-176, बीजेपी को 105-115 और लेफ्ट को 10-15 सीटें दी हैं.

सीट वोटर ने टीएमसी को 152-164, बीजेपी को 109-121 और लेफ्ट को 14-25 सीटें दीं हैं. सिर्फ रिपब्लिक-सीएनएक्स के एग्जिट पोल से भाजपा की सरकार बनते दिख रही है. रिपब्लिक -सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 138- 148 सीटें तो टीएमसी को 128 से 132 सीटें और लेफ्ट को 11-21 सीटें मिल सकतीं हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट