West Bengal Assembly Election 2021: अभिषेक बनर्जी का बीजेपी को चैलेंज, बोले- अगर मैं वसूली का दोषी हूं तो सीधे फांसी दो
पश्चिम बंगाल में बीजेपी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस के सांसद (Trinamool Congress) के बीच जुबानी जंग अपने चरम पर है. दोनों दल के नेता एक दूसरे पर तंज कसने का एक भी मौका नहीं गंवा रहे हैं. इसी कड़ी में टीएमसी सांसद और और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने गुरुवार को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही उन्होंने चैंलेज करते हुए कहा, वे लोग रोज-रोज 'भाइपो-भाइपो और तोलेबाज' कहकर मुझे बदनाम करने की कोशिश करते हैं. कभी भी मेरा नाम सीधे नहीं लेते हैं. उन्होंने कहा, उनकी तरफ से कहा जाता है कि भतीजे को हटाओ, मैनें पहले और अब फिर कह रहा हूं. अगर जबरन वसूली में शामिल हूं. किसी गलत काम से जुड़ा हूं तो मुझे फांसी दे दो.
कोलकाता:- पश्चिम बंगाल में बीजेपी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस के सांसद (Trinamool Congress) के बीच जुबानी जंग अपने चरम पर है. दोनों दल के नेता एक दूसरे पर तंज कसने का एक भी मौका नहीं गंवा रहे हैं. इसी कड़ी में टीएमसी सांसद और और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने गुरुवार को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही उन्होंने चैंलेज करते हुए कहा, वे लोग रोज-रोज 'भाइपो-भाइपो और तोलेबाज' कहकर मुझे बदनाम करने की कोशिश करते हैं. कभी भी मेरा नाम सीधे नहीं लेते हैं. उन्होंने कहा, उनकी तरफ से कहा जाता है कि भतीजे को हटाओ, मैनें पहले और अब फिर कह रहा हूं. अगर जबरन वसूली में शामिल हूं. किसी गलत काम से जुड़ा हूं तो मुझे फांसी दे दो.
दक्षिणी मिनाजपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने यह भी कहा कि आपको ईडी और सीबीआई को भेजने की जरूरत नहीं है. अगर मैं दोषी हूँ तो फांसी दिया जाए. इस दौरान अभिषेक बनर्जी बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय पर भी निशाना साधा. अभिषेक बनर्जी ने उनका नाम लेते हुए उन्हें गुंडा कहा. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रियों को बहरा कहा. West Bengal Assembly Election 2021: बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में दम दिखाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, बीजेपी या टीएमसी किसे होगा नुकसान?
ANI का ट्वीट:-
If it's proven I’m extortionist nephew ('tolabaj bhaipo'), direct me to gallows, I'll hang myself. You don’t need ED or CBI. Kailash Vijayawargiya is an outsider & his son is a 'gunda'. Dilip Ghosh is a 'gunda': Abhishek Banerjee, TMC MP, at a rally, Dakshin Dinajpur, West Bengal pic.twitter.com/fEE6UBgSfe
— ANI (@ANI) January 7, 2021
गौरतलब हो कि दिसंबर महीने में अभिषेक बनर्जी ने पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले शुभेंदु अधिकारी पर भी जमकर निशाना साधा था. अभिषेक बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की तुलना को बिना लक्षण वाले कोविड-19 मरीज के साथ की थी. उन्होंने कहा था, स्वार्थी कारणों से तृणमूल कांग्रेस छोड़ने के इच्छुक लोग, ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं. अगर आपमें हिम्मत है तो अपनी स्वयं की पार्टी का गठन करें जिस तरह 1998 में ममता बनर्जी ने किया था. उन्होंने भाजपा अथवा माकपा का दामन नहीं थामा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2021 09:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

