WB Amit Shah Rally: एमपी-राजस्थान सहित 5 राज्यों के चुनाव प्रचार के बाद लोकसभा की तैयारियों में जुटे अमित शाह, कोलकाता में आज बड़ी रैली, ममता सरकार को घेरने की करेंगे कोशिश

पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान , मिजोरम और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को ममता सरकार के खिलाफ कोलकाता में रैली करने जा रहे हैं.

photo Credits ANI

West Bengal Amit Shah Rally: पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान , मिजोरम और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को ममता सरकार के खिलाफ कोलकाता में रैली करने जा रहे हैं. इन पांच में से चार राज्यों - मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में मतदान हो चुका है जबकि तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएँगे। मतों की गिनती 3 दिसंबर को होगी.

चुनाव परिणाम आने से पहले ही अमित शाह मिशन 2024 यानी लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। वह आज कोलकाता के धर्मतला में एक रैली को संबोधित करने जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ अमित शाह बुधवार को राज्य की राजधानी कोलकाता में हुंकार भरते नजर आएंगे। भाजपा ने अमित शाह की रैली को 'प्रतिवाद सभा' का नाम दिया है और 'कोलकाता चलो' के नारे के साथ रैली में बड़ी भीड़ लाने की योजना तैयार की है. यह भी पढ़े: TMC on Amit Shah: अमित शाह के कोलकाता आगमन को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाएगी टीएमसी

शाह की यह रैली उसी जगह पर हो रही है जहां कुछ महीने पहले राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी की बड़ी रैली हुई थी। रैली की परमिशन को लेकर कोलकाता पुलिस और स्थानीय प्रशासन से चले विवाद के बीच कोलकाता हाई कोर्ट की अनुमति के बाद भाजपा यह रैली कर पा रही है.पार्टी की कोशिश इस रैली के जरिए उन लोगों की आवाज को प्रमुखता से उठाना है, जिन्हें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. भाजपा नेता इसके लिए राज्य की ममता सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं

 

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड