देश

Delhi Mayor Election Bawaal Video: दिल्ली में मेयर चुनाव से पहले बवाल, पार्षदों के बीच धक्का मुक्की का VIDEO आया सामने

शपथ ग्रहण से पहले आप पार्षदों ने जमकर हंगामा किया. आप पार्षद मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ ग्रहण कराने का विरोध जता रहे हैं. इस दौरान आप और बीजेपी पार्षदों में झड़प देखने को मिली.

Delhi Mayor Election Bawaal Video: दिल्ली में मेयर चुनाव से पहले बवाल, पार्षदों के बीच धक्का मुक्की का VIDEO आया सामने
Delhi Mayor Election (Photo Credit : ANI)

Delhi Mayor Election: दिल्ली में MCD इलेक्शन के बाद आज यानी 6 जनवरी 2023 को मेयर पद का चुनाव है. इसके साथ-साथ डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के मेंबर्स भी चुने जाएंगे. मेयर चुनाव में वोटिंग से पहले पार्षदों का शपथ ग्रहण होना है. शपथ ग्रहण से पहले आप पार्षदों ने जमकर हंगामा किया. आप पार्षद मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ ग्रहण कराने का विरोध जता रहे हैं. इस दौरान आप और बीजेपी पार्षदों में झड़प देखने को मिली. Delhi Mayor Election: दिल्ली एमसीडी के मेयर-डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग आज, कांग्रेस का चुनाव में शामिल न होने का ऐलान, AAP-BJP के बीच टक्कर

आप पार्षद मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ दिलाने का विरोध कर रहे हैं. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने एलजी द्वारा मेयर चुनाव के लिए बीजेपी की पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने पर आपत्ति जताई. कांग्रेस ने इस चुनाव में वोटिंग में हिस्सा न लेने का फैसला किया है.

दिल्ली में मेयर का चुनाव रोचक होने वाला है. आम आदमी पार्टी के पास एमसीडी के सदन में बहुमत है, ये जानते हुए भी बीजेपी ने अपना मेयर उम्मीदवार उतारा है. आम आदमी पार्टी नंबर गेम में बीजेपी से कहीं आगे है. विधानसभा में संख्याबल के आधार पर 14 में से 13 नामित विधायक AAP के हैं जो मेयर चुनाव में वोट डालेंगे. 10 सांसदों को भी वोटिंग अधिकार है जिसमें 7 बीजेपी के हैं तो 3 राज्यसभा सांसद आप के.

इसलिए कुल जिन 274 चुने हुए नुमाइंदों को वोटिंग का अधिकार है उसमें 150 की संख्या आम आदमी पार्टी के पास है जबकि भारतीय जनता पार्टी के पास महज 113 वोट हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).