खेल

Vinesh Phogat Disqualification: 'विनेश फोगाट का सम्मान एक मेडलिस्ट की तरह होगा', हरियाणा के सीएम नायब सैनी का बड़ा ऐलान

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को लेकर एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि विनेश को पदक विजेता माना जाएगा. उन्हें वे सभी पुरस्कार और सुविधाएं मिलेंगी, जो हरियाणा सरकार रजत पदक विजेता को देती है.

Vinesh Phogat Disqualification: 'विनेश फोगाट का सम्मान एक मेडलिस्ट की तरह होगा', हरियाणा के सीएम नायब सैनी का बड़ा ऐलान
(Photo : X)

Vinesh Phogat Disqualification: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को लेकर एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि विनेश को पदक विजेता माना जाएगा. उन्हें वे सभी पुरस्कार और सुविधाएं मिलेंगी, जो हरियाणा सरकार रजत पदक विजेता को देती है. सीएम सैनी ने 'एक्स' पर लिखा- हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था. किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हों. लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन हैं.

''हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फोगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा. हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, ईनाम और सुविधाएं देती हैं, वे सभी विनेश फोगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जाएंगी. हमें आप पर गर्व है विनेश.''

ये भी पढ़ें: Vinesh Phogat Retires: मां, कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई- अब और ताकत नहीं बची, विनेश ने कुश्ती को अलविदा कहा

विनेश फोगाट का सम्मान एक मेडलिस्ट की तरह होगा: सीएम नायब सैनी

बता दें, विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 50 किग्रा स्पर्धा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. दिल दहला देने वाली अयोग्यता के बाद, फोगाट ने आज कुश्ती से सन्यास का ऐलान कर दिया. विनेश ने 'एक्स' पर लिखा- मां कुश्ती मेरे से जीत गई और मैं हार गई, मुझे माफ करना. आपका सपना और मेरी हिम्मत सब टूट चुके हैं. मुझमें इससे ज्यादा ताकत अब नहीं रही. अलविदा कुश्ती  2001-2024.मुझे माफ करना, मैं हमेशा आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2024 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).