Uttar Pradesh: गोरखपुर में रैली को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में एक रैली को संबोधित करेंगी.
लखनऊ, 31 अक्टूबर: कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) रविवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के गृह जिले गोरखपुर में एक रैली को संबोधित करेंगी. यह भी पढ़े: प्रियंका की प्रतिज्ञा रैली 31 अक्टूबर को, रक्तदान शिविर कर देशभर में कांग्रेस याद करेगी इंदिरा गांधी को
यह प्रतिज्ञा रैली राज्य भर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही रैलियों की सीरीज में से एक है. प्रियंका गांधी ने अपने अभियान की शुरूआत 10 अक्टूबर को वाराणसी से एक रैली के साथ की थी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है.
उन्होंने महिलाओं के लिए टिकटों में 40 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा करके उत्तर प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य को एक हद तक बदल दिया है. वह जेंडर पॉलिटिक्स के साथ जातिगत भेदभाव को खत्म करने की योजना बना रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2021 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

