देश

प्रियंका गांधी पहुंची मुजफ्फरनगर, CAA हिंसा में मारे गए परिवार वालों से की मुलाकात

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शन के दौरान यहां मारे गए नूर मोहम्मद के परिजनों से शनिवार को मुलाकात की

प्रियंका गांधी पहुंची मुजफ्फरनगर, CAA हिंसा में मारे गए परिवार वालों से की मुलाकात
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( फोटो क्रेडिट- ANI)

लखनऊ:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोधी प्रदर्शन के दौरान यहां मारे गए नूर मोहम्मद के परिजनों से शनिवार को मुलाकात की. उन्होंने हिंसा पीड़ितों से बात की.  प्रियंका के साथ इस दौरान कांग्रेस नेता इमरान मसूद और पूर्व विधायक पंकज मलिक भी हैं.  प्रियंका गांधी का काफिला नहर की पटरी से होते हुए मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) पहुंचा. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी हिंसा में मारे गए मृतक के परिजनों से मुलाकात की.

सूत्र बता रहे हैं कि प्रियंका गांधी वापस लौटते वक्त मेरठ भी जाएंगी.हालांकि मेरठ के एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि प्रियंका के मेरठ दौरे को लेकर कोई सूचना नहीं है. ज्ञात हो कि मुजफ्फरनगर सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी. शहर के मीनाक्षी चौक के पास हिंसक प्रदर्शन हुआ था. इस दौरान हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था. यह भी पढ़े: नागरिकता संशोधन कानून: उत्तर प्रदेश ने पेश की सरकारी रिपोर्ट, कहा- CAA विरोधी प्रदर्शन में गुस्सा जरुर, लेकिन ज्यादातर हिंसा संगठित

इससे पहले 24 दिसंबर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को मेरठ पुलिस ने मेरठ में प्रवेश करने से पहले परतापुर थाने के पास रोक दिया था। पुलिस के आग्रह पर वे दिल्ली लौट गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2020 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).