देश

यूपी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश का विवादित बयान, कहा- मायावती बिजली का नंगा तार हैं, जो छुएगा मर जाएगा

उत्तर प्रदेश में नवनियुक्त मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश ने बसपा प्रमुख मायावती की तुलना बिजली के नंगे तार से की है, जिसे छूने वाला मर जाता है या नष्ट हो जाता है. उन्होंने मायावती को बेईमान बताया है जो अधिकतम फायदा लेने के बाद दूसरों को धोखा दे देती हैं. मीडिया से एक अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा, "मायावती बिजली के नंगे तार जैसी हैं. उन्हें जो भी छुएगा, मर जाएगा."

यूपी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश का विवादित बयान, कहा- मायावती बिजली का नंगा तार हैं, जो छुएगा मर जाएगा
मायावती (Photo Credits- PTI)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में नवनियुक्त मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश (Giriraj Singh Dharmesh) ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती (Mayawati) की तुलना बिजली के नंगे तार से की है, जिसे छूने वाला मर जाता है या नष्ट हो जाता है. उन्होंने मायावती को बेईमान बताया है जो अधिकतम फायदा लेने के बाद दूसरों को धोखा दे देती हैं. आगरा में मीडिया से एक अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा, "मायावती बिजली के नंगे तार जैसी हैं. उन्हें जो भी छुएगा, मर जाएगा." समाज कल्याण तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण राज्यमंत्री और आगरा कैंट सीट से विधायक धर्मेश ने कहा, "मायावती विश्वास योग्य नहीं हैं और उन्होंने सबको धोखा दिया है."

उन्होंने कहा, "उन्होंने लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी (सपा) का उपयोग कर अपनी पार्टी को 10 सीटों पर पहुंचाकर उसे (सपा) धोखा दे दिया." उन्होंने कहा कि वह भाजपा के नेता दिवंगत बृह्मदत्त द्विवेदी थे, जिन्होंने प्रसिद्ध गेस्ट हाउस कांड में मायावती की जान बचाई थी. उन्होंने कहा कि भारतयी जनता पार्टी (भाजपा) ने ही उन्हें तीन बार मुख्यमंत्री बनने में सहायता प्रदान की थी. यह भी पढ़ें- मायावती का बड़ा ऐलान, उत्तर प्रदेश उप चुनाव लड़ेगी बीएसपी, दिल्ली-झारखंड-महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भी उतरेगी पार्टी.

धर्मेश ने कहा कि बसपा के संस्थापक काशीराम का निधन रहस्यमयी परिस्थितियों में हुआ और वे जल्दी ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग करेंगे. पेशे से डॉक्टर धर्मेश 1994 में भाजपा से जुड़े थे और 2017 में उन्होंने पहली बार चुनाव जीता.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2019 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).