उत्तर प्रदेश: लखनऊ में CAA विरोध प्रदर्शन के दौरान व्यक्ति की मौत ने खड़ा किया विवाद, कई अस्पताल में भर्ती

लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गुरुवार को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में मोहम्मद वकील की मौत ने बड़े विवाद को हवा दे दी है. मृतक के परिवार का कहना है कि वकील विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नहीं था और उसके शव को तब तक नहीं दफनाया जाएगा, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता. वह परिवार का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था और वह ई-रिक्शा चलाता था.

प्रदर्शन (Photo Credits-ANI)

उत्तर प्रदेश: लखनऊ (Lucknow) में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर गुरुवार को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में मोहम्मद वकील (25) की मौत ने बड़े विवाद को हवा दे दी है. मृतक के परिवार का कहना है कि वकील विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नहीं था और उसके शव को तब तक नहीं दफनाया जाएगा, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता. उसके पिता शर्फुद्दीन ने कहा वह अपने पीछे सात महीने की गर्भवती पत्नी और छह छोटे भाई-बहन छोड़ गया है. वह परिवार का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था और वह ई-रिक्शा चलाता था.

वह सब्जियां और दवा खरीदने बाहर गया था और उसके बाद हमें शाम को उसके ही मोबाइल से सूचित किया गया कि वह अस्पताल में भर्ती है. वकील के पेट में गोली लगी थी और गुरुवार शाम को उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया. उसके पिता ने आगे कहा जाहिर तौर पर वह सतखंडा क्षेत्र के आसपास फंस गया था, जहां प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेला जा रहा था. खुद को बचाने के लिए वह एक गली में जा भागा और उसे गोली लग गई. हमें बताया गया कि उसे प्वॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई.

यह भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन कानून: राज्य भर में हो रहे हैं विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो की सेवा बहाल, 3 स्टेशन अभी भी बंद

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (King George Medical University) के ट्रॉमा सेंटर के संकाय प्रभारी संदीप तिवारी ने कहा वकील जब यहां आया तो उसके पेट में गोली लगी थी. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि उसे यहां इलाज के लिए कौन और कहां से लेकर आया था, लेकिन जब उसे लाया गया तब शहर में विरोध प्रदर्शन चल रहा था.

वकील की मौत का मुद्दा उसके परिजन जुमे की नमाज के बाद उठाएंगे. नाम न छापने की शर्त पर एक मौलवी ने बताया हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करेंगे. एक निर्दोष व्यक्ति की मौत हुई है, उसका परिवार अनाथ हो गया है. सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती है.

वहीं लखनऊ के पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने युवक की मौत गोली लगने से होने की पुष्टि की लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने किसी भी जगह पर गोली नहीं चलाई थी. उन्होंने कहा हम इस बात की जांच करेंगे कि कैसे, कब और किन परिस्थितियों में उसे गोली लगी, जिससे उसकी जान चली गई.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 10, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या है सोने का दाम? देखें लेटेस्ट लिस्ट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट