उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले इंटरनेट सेवा पर लगी रोक, 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का करेंगे अनावरण
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंटरनेट शटडाउन को अब बुधवार मध्यरात्रि तक के लिए बढ़ा दिया गया है. शटडाउन का मंगलवार को पांचवां दिन है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से ठीक पहले शटडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है. मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर लोक भवन में उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में इंटरनेट शटडाउन को अब बुधवार मध्यरात्रि तक के लिए बढ़ा दिया गया है. शटडाउन का मंगलवार को पांचवां दिन है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से ठीक पहले शटडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है. मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर लोक भवन में उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे.
जिला अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने सोमवार रात निर्णय लेते हुए कहा कि शटडाउन दो दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है. राजधानी में नागरिकता संशोधन अधिनियम (Citizenship Amendment Act) के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा होने के बाद इंटरनेट सेवाएं 19 दिसंबर से बंद हैं.
जिससे क्रिसमस पर ई-कॉमर्स व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है और उपभोक्ताओं के डेबिट या क्रेडिट कार्ड्स का प्रयोग करने में असमर्थ होने के कारण विभिन्न व्यापारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. इसके अलावा फूड डिलीवरी तथा कैब सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह कदम मोदी के दौरे को देखते हुए लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2019 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

