मायावती का योगी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- महिला सुरक्षा के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार लापरवाह
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कानपुर राजकीय संरक्षण गृह में लड़कियों के कोरोना संक्रमित और कुछ के गर्भवती होने की घटना को लेकर प्रदेश की सरकार पर मंगलवार को हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के मामले में सरकार उदासीन, लापरवाह और गैर जिम्मेदार है.
बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने कानपुर राजकीय संरक्षण गृह में लड़कियों के कोरोना संक्रमित और कुछ के गर्भवती होने की घटना को लेकर प्रदेश की सरकार पर मंगलवार को हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के मामले में सरकार उदासीन, लापरवाह और गैर जिम्मेदार है.
मायावती ने ट्वीट किया, ''कानपुर राजकीय संरक्षण गृह में काफी बहन-बेटियों के कोरोना संक्रमित होने और कुछ के गर्भवती होने की खबर से सनसनी एवं चिन्ता की लहर दौड़ना स्वाभाविक ही है जो पुनः साबित करता है कि यूपी में महिला सम्मान तो दूर उनकी सुरक्षा के मामले में सरकार उदासीन, लापरवाह व गैर-जिम्मेदार बनी हुयी है.'' यह भी पढ़े: चीन विवाद पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा- सरकार और विपक्ष एकजुटता के साथ करे काम
1.कानपुर राजकीय संरक्षण गृह में काफी बहन-बेटियों के कोरोना संक्रमित होने व कुछ के गर्भवति होने की खबर से सनसनी व चिन्ता की लहर दौड़ना स्वाभाविक ही है जो पुनः साबित करता है कि यूपी में महिला सम्मान तो दूर उनकी सुरक्षा के मामले में सरकार उदासीन, लापरवाह व गैर-जिम्मेदार बनी हुयी है।
— Mayawati (@Mayawati) June 23, 2020
उन्होंने कहा, ''इससे पहले आजमगढ़ में दलित बेटी के साथ अन्याय के मामले में जब सरकार ने सख्त कार्रवाई की थी तो लगा था कि देर आए दुरुस्त आए, किन्तु सर्वसमाज की बहन-बेटियों के साथ लगातार होने वाली अप्रिय घटनाओं से स्पष्ट है कि आजमगढ़ की कार्रवाई केवल एक अपवाद थी, सरकार की नीति का हिस्सा नहीं.'' यह भी पढ़े: शहीदों के परिजनों को मदद, किसी एक को नौकरी दें सरकारें: बीएसपी अध्यक्ष मायावती
मायावती ने कहा, ''अतः बीएसपी की मांग है कि यूपी सरकार कानपुर बालिका संरक्षण गृह की घटना की लीपापोती न करे बल्कि इसको गंभीरता से ले और इसकी उच्च-स्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे.'' उन्होंने कहा, ''साथ ही, सरकार यूपी के सभी बालिका गृह की व्यवस्था में अविलम्ब जरूरी मानवीय सुधार लाए तो बेहतर है.''
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

