उत्तर प्रदेश उपचुनाव नतीजे 2019: 11 सीटों पर हुए चुनावों के शुरूआती रूझानों में बीजेपी को झटका, विपक्ष दे रहा है टक्कर
उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर हुए उपचुनावों की गुरुवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है. भाजपा को छह सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है. जबकि तीन सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है. कांग्रेस और बसपा एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं. गंगोह में कांग्रेस, रामपुर में सपा, इगलास में भाजपा व लखनऊ कैंट में भाजपा आगे चल रही है.
उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर हुए उपचुनावों की गुरुवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को झटका लगा है. भाजपा को छह सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है. जबकि तीन सीटों पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) आगे चल रही है. कांग्रेस और बसपा एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं. गंगोह में कांग्रेस, रामपुर में सपा, इगलास में भाजपा व लखनऊ कैंट में भाजपा आगे चल रही है.
कानपुर की गोविंदनगर सीट पर भाजपा के सुरेंद्र मैथानी कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर से आगे चल रहे हैं. अलीगढ़ की इगलास सुरक्षित सीट पर चार राउंड तक पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने पांचवें चक्र में बढ़त बना ली और वे 827 वोटों से आगे हो गए. इगलास सीट पर अभय कुमार (बसपा) 10007 वोट, उमेश कुमार (कांग्रेस) 1448 वोट, राजकुमार सहयोगी (भाजपा)10834 वोट और पुष्पेंद्र सिंह 223 वोट पर चल रहे हैं.
साहरनपुर की गंगोह सीट पर नोमान मसूद (कांग्रेस) 12490 वोट, किरत सिंह (भाजपा) 8818 वोट, चौधरी इंद्रसेन (सपा) 8,993 वोट, चौधरी इरशाद (बसपा) 3815 वोट पर चल रहे हैं. रामपुर में तंजीन फातिमा (सपा) 10,143 वोट, भारत भूषण गुप्ता (भाजपा) 4,316 वोट, अरशद अली गुड्डू (कांग्रेस) 630 वोट, जुबैर मसूद खान (बसपा)147 वोट पर चल रहे हैं.
बाराबंकी में अम्बरीष रावत (भाजपा) 11384, गौरव रावत (सपा) 18351 वोट, तनुज भाटिया (कांग्रेस) 11,586 वोट, और अखिलेश आंबेडकर (बसपा) 4,030 वोट पर चल रहे हैं. ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव में आज के नतीजे सत्ता पर काबिज भाजपा समेत मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस के भविष्य की दिशा भी तय करेंगे. योगी आदित्यनाथ सरकार के आधा कार्यकाल पूरे होने पर हुए इस चुनाव में सरकार के कामकाज पर मुहर लगेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2019 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

