उत्तर प्रदेश: बीजेपी के पूर्व नेता के खिलाफ सोडोमी के 5 मामले दर्ज, गिरफ्तार
बीजेपी के एक पूर्व शहर उपाध्यक्ष के खिलाफ सोडोमी के तीन और मामले सामने आए हैं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के बारे में यह भी बताया जा रहा है कि उसके घर में जुए और सट्टेबाजी का आयोजन भी किया जाता था.
झांसी/उत्तर प्रदेश, 15 जनवरी: बीजेपी (BJP) के एक पूर्व शहर उपाध्यक्ष के खिलाफ सोडोमी के तीन और मामले सामने आए हैं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अभी दो दिन पहले दो नाबालिग लड़कों के माता-पिता ने आरोपी राम बिहारी राठौर के खिलाफ छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया. वह जालौन जिले के कोंच इलाके में राजस्व अधिकारी रह चुके हैं.
गुरुवार को जांच के दौरान तीन और मामलों में उनकी संलिप्तता सामने आई. पुलिस को उम्मीद है कि उनके घर में छापेमारी के दौरान बरामद की गई हार्ड डिस्क, लैपटॉप और डीवीआर की छानबीन करने पर और भी मामले सामने आएंगे.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: बीजेपी प्रभारी ने कैलाश विजयवर्गीय 41 पार्टी विधायक पर TMC के संपर्क में होने का किया दावा
आरोपी के बारे में यह भी बताया जा रहा है कि उसके घर में जुए और सट्टेबाजी का आयोजन भी किया जाता था. पिछले दिसंबर में अपना पद छोड़ने से पहले वह कोंच के बीजेपी शहर उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. भारतीय दंड संहिता की धारा 328, 377, 506, पोक्सो एक्ट की धारा 3/4 और आईटी एक्ट की धारा 6/7 के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कर राठौड़ को जेल भेज दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2021 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

