अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर से की मुलाकात, भारत-अमेरिका के संबंधों पर की द्विपक्षीय वार्ता

भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने के लिए अपनी गहरी रुचि को दर्शाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर से यहां मुलाकात की और दोनों देशों के हितों की विभिन्न मसलों पर हुई प्रगति पर चर्चा की.

राजनाथ सिंह, एस. जयशंकर और अमेरिकी सदन (Photo Credits: Twitter)

भारत (India) और अमेरिका (America) के संबंधों को मजबूत करने के लिए अपनी गहरी रुचि को दर्शाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) से यहां मुलाकात की और दोनों देशों के हितों की विभिन्न मसलों पर हुई प्रगति पर चर्चा की. व्हाइट हाउस स्थित राष्ट्रपति के कार्यालय ओवल ऑफिस में करीब 30 मिनट तक चली मुलाकात के दौरान ट्रंप ने सितंबर में ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान मंच साझा करने के समय को याद किया.

टू प्लस टू बैठक के लिए तीन दिवसीय वाशिंगटन के दौरे पर आए जयशंकर ने कहा राष्ट्रपति ट्रंप से बैठक एक शिष्टाचार भेंट थी. उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों देशों के विभिन्न मुद्दों पर हुई प्रगति पर चर्चा की गई. जयशंकर ने बताया कि इस दौरान कारोबार पर संक्षिप्त चर्चा हुई. विदेश मंत्री ने बताया कि उन्होंने और राजनाथ सिंह ने टू प्लस टू बैठक के कुछ अहम बिंदुओं से राष्ट्रपति ट्रंप को अवगत कराया.

यह भी पढ़ें: अमेरिका भारत से साझा नहीं करेगा मार गिराए गए पाकिस्तानी एफ-16 की जानकारी

विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति संबंधों को लेकर बहुत सरकारात्मक और संबंधों के विभिन्न पहलुओं को लेकर उत्साहित थे. कारोबार के बारे में चर्चा होने के बारे में पूछे जाने पर जयशंकर ने कहा कि यह विषय बड़े एजेंडे के अंतर्गत आता है. यह बैठक उस दिन हुई जिस दिन अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजंटेटिव ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के प्रस्ताव को मंजूरी दी.

Share Now

\