UP Elections 2022: यूपी चुनाव से पहले सपा-बसपा को बड़ा झटका, 10 एमएलसी BJP में जल्द होंगे शामिल
समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) से जुड़े उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के करीब 10 सदस्य जल्द ही भाजपा (BJP) में शामिल होंगे. ये सभी विधान परिषद के सदस्य हैं, जो स्थानीय निकायों के माध्यम से चुने गए हैं और उनका कार्यकाल अगले साल मार्च में समाप्त हो रहा है
UP Assembly Elections 2022: समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) से जुड़े उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के करीब 10 सदस्य जल्द ही भाजपा (BJP) में शामिल होंगे. ये सभी विधान परिषद के सदस्य हैं, जो स्थानीय निकायों के माध्यम से चुने गए हैं और उनका कार्यकाल अगले साल मार्च में समाप्त हो रहा है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन दस नेताओं के नामों को उत्तर प्रदेश बीजेपी की नवगठित ज्वाइनिंग कमेटी ने हरी झंडी दे दी है. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व कांग्रेस सांसद रत्ना सिंह सीएम योगी की मौजूदगी में BJP में शामिल
इन सभी नेताओं का अपने-अपने क्षेत्रों में काफी प्रभाव है और भाजपा के समर्थन से वे अगले साल चुनाव लड़ेंगे. भाजपा में शामिल होने के लिए जो सूची साफ हो गई है, उसमें सबसे प्रमुख नाम रविशंकर सिंह पप्पू का है, जो इस समय समाजवादी पार्टी में हैं. वह पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत चंद्रशेखर के भतीजे हैं. ज्ञात हो कि दिवंगत चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं.
पूर्व मंत्री माकंर्डेय चंद के बेटे सी. पी. चंद भी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के चचेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह भी भाजपा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी छोड़ रहे हैं. जौनपुर से बसपा एमएलसी बृजेश सिंह 'प्रिंकू' भी भाजपा में शामिल होने के लिए पाला बदलने जा रहे हैं. उन्हें बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह का करीबी माना जाता है. दिलचस्प बात यह है कि भाजपा में शामिल होने वाले ज्यादातर नेता ठाकुर समुदाय से हैं.
उनके भाजपा में शामिल होने से सत्तारूढ़ पार्टी को एक बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है, जिसे इस साल की शुरुआत में हुए पंचायत चुनावों में उम्मीद के मुताबिक लोगों का समर्थन नहीं मिल पाया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2021 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

