UP: कांग्रेस के वादों पर कैसे करें विश्वास? BJP के भी बुरे दिन शुरू- विरोधियों पर बरसीं मायावती
बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमों मायावती विरोधी पार्टियों पर हमलावर हो गई हैं. मायावती कांग्रेस के चुनावी वादों को लेकर पार्टी हमलावर हो गई हैं. बीएसपी चीफ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. दरअसल प्रियंका गांधी ने यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी दिए जाने की घोषणा की थी.
बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमों मायावती विरोधी पार्टियों पर हमलावर हो गई हैं. मायावती कांग्रेस के चुनावी वादों को लेकर पार्टी हमलावर हो गई हैं. बीएसपी चीफ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. दरअसल प्रियंका गांधी ने यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी दिए जाने की घोषणा की थी. उनके इस ऐलान पर मायावती ने पलटवार किया है. इसके अलावा मायावती ने महंगाई के मुद्दे पर बीजेपी पर भी वार किया है.
मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा, "कांग्रेस ने चुनावी छलावे के तहत् बीजेपी व सपा की तरह ही अनेकों प्रकार के लोक लुभावन वादे आदि करने शुरू कर दिए हैं, जिसके तहत इस पार्टी ने यूपी में सरकार बनने पर उत्तीर्ण छात्राओं को स्मार्टफोन व स्कूटी देने की बात कही है, लेकिन मूल प्रश्न यह है कि इनपर विश्वास कौन व कैसे करे?" क्या दलित-मुस्लिम और महिलाओं के सहारे UP फतह करना चाहती हैं प्रियंका गांधी? मायावती के वोटर्स पर नजर.
प्रियंका गांधी के वादे पर मायावती का निशाना
1. कांग्रेस ने चुनावी छलावे के तहत् भाजपा व सपा की तरह ही अनेकों प्रकार के लोक लुभावन वादे आदि करने शुरू कर दिए हैं, जिसके तहत इस पार्टी ने यूपी में सरकार बनने पर उत्तीर्ण छात्राओं को स्मार्टफोन व स्कूटी देने की बात कही है, लेकिन मूल प्रश्न यह है कि इनपर विश्वास कौन व कैसे करे?
— Mayawati (@Mayawati) October 22, 2021
मायावती ने कहा, "कांग्रेस की राजस्थान व पंजाब में सरकार है तो क्या इन्होंने ऐसा कुछ वहां करके दिखाया है जो लोग उनकी बातों पर यकीन करे लें? नहीं किया है तो फिर लोग उनपर विश्वास कैसे करें? यही वजह है कि कांग्रेस व बीजेपी आदि पार्टियों के दावों व वादों के प्रति जन विश्वास की घोर कमी है."
बीजेपी के बुरे दिन शुरू
बीजेपी पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा, "जनता से छल व वादाखिलाफी आदि के कारण कांग्रेस के बुरे दिन चल रहे हैं तथा इन्हीं कुछ खास कारणों से बीजेपी के भी बुरे दिन शुरू हो चुके हैं. 'अच्छे दिन' का सपना दिखाकर लोगों पर महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि का पहाड़ तोड़ने का खामियाजा तो बीजेपी को भी भुगतना पड़ेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2021 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

