देश

कांग्रेस की बुरी हार के बाद राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव बक्शी ने शुक्रवार को पीटीआई भाषा को बताया कि बब्बर ने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है ।

कांग्रेस की बुरी हार के बाद राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
राज बब्बर (Photo Credit: ANI)

लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव बक्शी ने शुक्रवार को पीटीआई भाषा को बताया कि बब्बर ने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है ।

बक्शी ने बताया कि बब्बर ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है ।

इससे पहले बब्बर ने ट्वीट किया, ''यूपी कांग्रेस के लिए परिणाम निराशाजनक हैं । अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से नहीं निभा पाने के लिए खुद को दोषी पाता हूं । नेतृत्व से मिलकर अपनी बात रखूंगा. जनता का विश्वास हासिल करने के लिए विजेताओं को बधाई ।''

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2019 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).