देश

UP Assembly Election Results 2022 Live Streaming: यूपी के सियासी रणबाकुरों की किस्मत का फैसला आज, यहां जानें कौन हुआ पास और कौन फेल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले है. इसके साथ ही कई दिग्गज नेताओं और दलों की किस्मत का भी फैसला भी कुछ ही देर में हो जाएगा. मतगणना की पूर्व संध्या पर निर्वाचन आयोग ने वाराणसी में ईवीएम से संबंधित नोडल अधिकारी सहित तीन अधिकारियों को हटाने की घोषणा की.

UP Assembly Election Results 2022 Live Streaming: यूपी के सियासी रणबाकुरों की किस्मत का फैसला आज, यहां जानें कौन हुआ पास और कौन फेल
यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 (File Photo)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले है. इसके साथ ही कई दिग्गज नेताओं और दलों की किस्मत का भी फैसला भी कुछ ही देर में हो जाएगा. मतगणना की पूर्व संध्या पर निर्वाचन आयोग ने वाराणसी में ईवीएम से संबंधित नोडल अधिकारी सहित तीन अधिकारियों को हटाने की घोषणा की. यह कदम समाजवादी पार्टी (सपा) के इस आरोप से उत्पन्न भारी विवाद के बाद उठाया गया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) अनधिकृत तरीके से स्थानांतरित की जा रही थीं. UP Election Result 2022 Live Update: कुछ ही देर में शुरू होगी वोटों की गिनती, यहां देखें पल-पल के अपडेट्स

चुनाव आयोग ने मतगणना की निगरानी के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को मेरठ में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को विशेष अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है. वहीं, बहुकोणीय मुकाबले के कारण चूंकि चुनाव के बाद का परिदृश्य आश्चर्य पैदा कर सकता है, इसलिए राजनीतिक दलों ने अपने वरिष्ठ नेताओं को तैनात किया है.

चुनाव आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 750 से अधिक मतगणना हॉल बनाये गए है, जहां अधिकतम 403 विधानसभा सीट हैं. प्रक्रिया की निगरानी के लिए राज्य में सैकड़ों मतगणना पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं. इस संबंध में एक अधिकारी ने लखनऊ में बताया कि यूपी के सभी मतगणना केंद्रों पर वीडियो एवं स्थिर कैमरे लगाए गए हैं. जबकि राज्य के सभी जिलों और आयुक्तालयों को सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) की कुल 250 कंपनी प्रदान की गई हैं. अधिकारियों के मुताबिक, सीएपीएफ की एक कंपनी में आम तौर पर करीब 70-80 कर्मी होते हैं.

उत्तर प्रदेश को बीजेपी और मोदी सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह राज्य सबसे अधिक 80 सांसद लोकसभा भेजता है और विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन का 2024 के आम चुनाव पर असर पड़ने की उम्मीद है. उल्लेखनीय है कि अगर बीजेपी को 403 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत मिलता है तो वह पिछले तीन दशक में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने वाली पहली पार्टी होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2022 07:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).