UP Election 2022: कांग्रेस के छठे उम्मीदवार ने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ, RPN सिंह के इस्तीफे के बाद दो नेताओं का इस्तीफा
पडरौना से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने विधानसभा का टिकट भी लौटा दिया है. अपनी उम्मीदवारी घोषित होने के बाद पार्टी छोड़ने वाले वह छठे कांग्रेस उम्मीदवार हैं. कुशीनगर कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने भी पार्टी छोड़ दी है.
लखनऊ: पडरौना से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने विधानसभा का टिकट भी लौटा दिया है. अपनी उम्मीदवारी घोषित होने के बाद पार्टी छोड़ने वाले वह छठे कांग्रेस उम्मीदवार हैं. कुशीनगर कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने भी पार्टी छोड़ दी है. BJP प्रियंका गांधी को उन्ही के खेल में देगी पटकनी, महिला चौपाल और कीर्तन के जरिए महिला मतदाताओं को लुभाने की कोशिश
दोनों इस्तीफे पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.पी.एन. सिंह के इस्तीफा देने के बाद आए. आर.पी.एन. सिंह ने पहले राज्य विधानसभा में पडरौना निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था.
इस बीच, राज कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया क्योंकि पार्टी में आरपीएन सिंह के लिए कोई सम्मान नहीं था. उन्होंने कहा कि वह भी भाजपा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं.
कांग्रेस नेता आर.पी.एन. सिंह मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए थे. बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए तत्पर हूं.’’ वह अब तक कांग्रेस में राष्ट्रीय प्रवक्ता और झारखंड के प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे.
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मंत्रिपरिषद के सदस्य रहे आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें पिछले कुछ समय से लगाई जा रही थी. वह कांग्रेस में अलग-थलग महसूस कर रहे थे.
कुशीनगर जिले के पडरौना राजघराने से ताल्लुक रखने वाले आरपीएन सिंह का पूरा नाम कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह है. उन्होंने पडरौना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 1996, 2002 और वर्ष 2007 में जीत दर्ज की थी. इसके बाद वह कुशीनगर से 2009 के लोकसभा चुनाव में जीतकर वह सांसद बने और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में गृह राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली. हालांकि, इसके बाद के चुनावों में उन्हें लगातार हार का ही सामना करना पड़ा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2022 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

