UP Assembly Elections 2022: कांग्रेस जल्द ही जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CEC की बैठक में फैसला
जानकारी के अनुसार यूपी कांग्रेस ने करीब 50 सीटों पर उम्मीदवारों के सूची सीईसी को चर्चा के लिए भेजी थी. सीईसी की बैठक में मुहर लगने के बाद पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों का जल्द एलान करेगी. उम्मीद ये लगाई जा रही है कि इसी सप्ताह उत्तरप्रदेश को लेकर कांग्रेस पार्टी अपनी पहली लिस्ट जारी करेगी.
UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की पहली बैठक की. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की अध्यक्षता में बैठक शुरू होने के बाद करीब एक घंटे तक चली. बैठक में सीईसी के तमाम सदस्य, यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और धीरज गुर्जर (Dheeraj Gurjar) समेत अन्य सचिव वर्चुअल तौर पर बैठक में जुड़े. इस बैठक में यूपी चुनाव के लिए लगभग 45 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग गई है.
जानकारी के अनुसार यूपी कांग्रेस ने करीब 50 सीटों पर उम्मीदवारों के सूची सीईसी को चर्चा के लिए भेजी थी. सीईसी की बैठक में मुहर लगने के बाद पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों का जल्द एलान करेगी. उम्मीद ये लगाई जा रही है कि इसी सप्ताह उत्तरप्रदेश को लेकर कांग्रेस पार्टी अपनी पहली लिस्ट जारी करेगी. यह भी पढ़े: UP Assembly Election 2022: जय माता दी उद्घोष के साथ प्रियंका गांधी ने शुरू किया चुनाव प्रचार
हालांकि इस बीच उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने 40 फीसदी उम्मीदवार महिलाओं को बनाने का एलान कर दिया है. इससे पहले सितम्बर में इस मसले पर स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दस जनपथ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी. जिसके बाद से ही सीईसी बैठक बुलाने की उम्मीद लगाई जा रही थी.
दरअसल बीते 17 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया था. ये समिति चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन और चुनावी रणनीति बनाने में जुटी है। समिति का अध्यक्ष जितेंद्र सिंह को बनाया गया है.वहीं दीपेंद्र हुड्डा और वर्षा गायकवाड को सदस्य बनाया गया है। पार्टी के अनुसार जल्द ही स्क्रीनिंग कमेटी उम्मदीवारों के पैनल की लिस्ट बनाएगी. कई स्तर की प्रक्रिया के बाद उम्मदवारों का चयन शनिवार को हुई इस बैठक में किया गया.
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी पिछले पूरे महीने उत्तरप्रदेश में बेहद सक्रिय रही हैं. 40 फीसदी उम्मीदवार महिलाओं को बनाने का एलान किया, साथ ही सरकार बनने पर महिलाओं को टेबलेट और स्कूटी देने का ऐलान किया.
उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों के समय शेष बच गया है. राज्य में 2022 में चुनाव होने है ऐसे में कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन तलाशने में जुटी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस पार्टी अभी से उम्मदीवारों के चयन के काम में जुट गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2021 10:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

