देश

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले- JNU, जामिया में पश्चिमी यूपी के छात्रों को दिला दीजिए 10 प्रतिशत आरक्षण, सबका इलाज कर देंगे

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मेरठ में सभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं राजनाथ जी से निवेदन करूंगा जो जेएनयू, जामिया में देश के विरोध में नारे लगाते हैं, इनका इलाज एक ही है. पश्चिम उत्तर प्रदेश का वहां 10 प्रतिशत आरक्षण करवा दो, सबका इलाज कर देंगे

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले- JNU, जामिया में पश्चिमी यूपी के छात्रों को दिला दीजिए 10 प्रतिशत आरक्षण, सबका इलाज कर देंगे
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान (Photo Credit-Facebook)

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में मेरठ में बीजेपी ने रैली का आयोजन किया. इस रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के साथ कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे. इस सभा में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) ने अपने संबोधन में राजनाथ सिंह से मांग की जेएनयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिलवा दें तो देश के विरोध में नारे लगाने वालों का इलाज कर दिया जाएगा.  न्यूज एजेंसी ANI ने इसका वीडियो जारी किया है.

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मेरठ में सभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं राजनाथ जी से निवेदन करूंगा जो जेएनयू, जामिया में देश के विरोध में नारे लगाते हैं, इनका इलाज एक ही है. पश्चिम उत्तर प्रदेश का वहां 10 प्रतिशत आरक्षण करवा दो, सबका इलाज कर देंगे, किसी की जरूरत नहीं पड़ेगी." संजीव बालियान ने आगे कहा कि वहां कोई नारा नहीं लगा पाएगा.

यह भी पढ़ें- CAA Protest: नागरिकता कानून का विरोध कर रहे मुख्यमंत्रियों के खिलाफ लखनऊ हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग. 

यहां देखें वीडियो-

बालियान ने आगे कहा कि पाकिस्तान से जो शरणार्थी यहां आए हुए हैं उनमें हमारे यहां आठ परिवार हैं. नागरिकता संशोधन कानून के पास होने से पहले मुझे भी इस बारे में ज्यादा अंदाजा नहीं था. लेकिन इसके बाद जब परिवारों के मुखिया से बात हुई तो उन्होंने बताया कि किस तरह से पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों की बेटियों-बहनों को जबरन उठाकर ले जाते हैं.

संजीव बालियान ने कहा, ऐसा जुल्म सहने वालों को अगर नागरिकता दी जा रही है तो इसका भी विरोध हो रहा है. उन्होंने आगे कहा, जब देश आजाद हुआ 7 करोड़ मुसलमान थे. अब 20 प्रतिशत हैं और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 50 प्रतिशत. तो हिंदू 23 प्रतिशत से 3 प्रतिशत और मुसलमान 7 प्रतिशत से 40 प्रतिशत. अंतर इतना बड़ा है, अपने आप देख लें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2020 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).