केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विवादित बयान, राहुल गांधी की सोच को बताया छोटी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विवादित बयान, राहुल गांधी के बारे में कही ये बात
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. केंद्रीय मंत्री सिंह ने कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बारे में विवादित बयान देते हुए कहा, मुझे समझ नहीं आ रहा कि राहुल गांधी की सोच छोटी है या सच बोलने की आदत छोड़ दी है. कहा जा रहा है कि शराब भी बांटनी पड़े तो बांटों लेकिन ये आंदोलन बंद नहीं होना चाहिए.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर यही नहीं रुके, उन्होंने राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी पर तंज सकते हुए कहा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों भाई-बहन राजनीतिक टूरिज्म कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि किसान आंदोलन के सहारे उनकी पार्टी में नई जान आ जाएगी. इसीलिए वो किसानों के सहारे चुनावी नाव पर सवार होने की तैयारी कर रहे हैं. यह भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विवादित बयान, कहा- इस्लामिक मदरसा देवबंद हाफिज सईद जैसे आतंकवादी पैदा करता है
मुझे समझ नहीं आ रहा कि राहुल गांधी की सोच छोटी है या सच बोलने की आदत छोड़ दी है.... कहा जा रहा है कि शराब भी बांटनी पड़े तो बांटों लेकिन ये आंदोलन बंद नहीं होना चाहिए: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कृषि क़ानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन पर pic.twitter.com/6kronasylq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2021
वहीं पश्चिम बंगाल में आये दिन घटित हिंसा को लेकर गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला किया. सिंह ने कहा, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी हिंसा का सहारा लेकर सत्ता पर काबिज हैं. पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हो या विधायक या कार्यकर्ताओं पर. देश में बंगाल ऐसा राज्य है जहां बीजेपी के दो सौ कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्या हुई है. गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल की जनता पीएम मोदी के साथ है इस बार परिवर्तन तय है और ममता बनर्जी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2021 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

