देश

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बिगड़े बोल: राहुल गांधी को बताया 'नाली के कीड़े' जैसा, मोदी हैं गगन

अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकाश की तरह हैं और राहुल गांधी ‘नाली का कीड़ा’. स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री गगन के जैसा और जो आज का कांग्रेस का अध्यक्ष है, उनका आकार कैसा, नाली के कीड़े जैसा.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बिगड़े बोल: राहुल गांधी को बताया 'नाली के कीड़े' जैसा, मोदी हैं गगन
अश्विनी कुमार चौबे Photo Credits: ANI

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बेहद विवादित बयान दिया है. बिहार के सासाराम में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की जमकर तारीफ की वहीं राहुल गांधी को सीधे सीधे ‘नाली का कीड़ा’ बता दिया. अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकाश की तरह हैं और राहुल गांधी ‘नाली का कीड़ा’. स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री गगन के जैसा और जो आज का कांग्रेस का अध्यक्ष है, उनका आकार कैसा, नाली के कीड़े जैसा. बता दें कि राहुल को यह कड़वे शब्द राफेल सौदे पर प्रधानमंत्री मोदी को को गलत बताने पर सुनाए गए हैं. मंत्री चौबे ने कहा कि राहुल प्रधानमंत्री पर कीचड़ फेंक रहे हैं.

इतना ही नहीं चौबे ने राहुल को एक मानसिक बिमारी मेंटल स्किजोफ्रेनिया का शिकार भी बताया. उक्त बिमारी के बारे में आगे बताते हुए मंत्री जी ने कहा कि इस बिमारी में व्यक्ति दूसरे को पागल समझता है, लेकिन वह खुद क्या है ये बात उसे पता नहीं चलती.

उन्होंने आगे कहा कि राहुल खुद को महान, बुद्धिमान और परफेक्ट समझते हैं. राफेल सौदे पर राहुल मोदी जी को झूठा बताते हैं, मैं इस बात से काफी दुखी और आहात हूं. ऐसा वही व्यक्ति कह सकता है जो मेंटल स्किजोफ्रेनिया का शिकार हो. मुझे लगता है उन्हें मेंटल अस्पताल में भर्ती करना चाहिए.

महागठबंधन को बताया ठगबंधन 

विपक्ष के महागठबंधन पर भी चौबे ने इस दौरान अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि विपक्ष का महागठबंधन "ठगबंधन" है. पूरा विपक्ष आगामी चुनाव में मोदी जी को हारने में जुट गया है लेकिन विपक्ष को पीएम मोदी की लोकप्रियता का ज्ञान नही है. विपक्ष के तमाम हथकंडों के बाद भी पीएम की लोकप्रियता आज भी लोगों में पहले जैसी ही है.

कांग्रेस और आरजेडी को मंत्री चौबे ने भ्रष्टाचार की जननी बताया और लालू यादव और उनके परिवार की भी जम कर निंदा की. उन्होंने कहा कि लालू परिवार ने पशुओं का चारा खाया और गरीबों को लूटा, जिसका दंड उन्हें जीवन भर जेल में रहकर चुकाना होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2018 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).