कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में बी.एस. येदियुरप्पा काफी अच्छा काम कर रहे हैं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में बी.एस. येदियुरप्पा बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और साथ ही में उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार न केवल अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी बल्कि पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में भी वापसी करेगी.
बेंगलुरू, 17 जनवरी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में बी.एस. येदियुरप्पा बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और साथ ही में उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार न केवल अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी बल्कि पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में भी वापसी करेगी. गृह मंत्री के इस बयान को इस दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ समय से विपक्षी कांग्रेस और भाजपा नेताओं की एक श्रेणी द्वारा खुलेआम यह आरोप लगाया जा रहा है कि येदियुरप्पा और उनके परिवार के सदस्य कथित तौर पर राज्य में भ्रष्टाचार के कार्यों में लिप्त हैं.
बेंगलुरू के विजयपुरा में भारतीय रिजर्व बटालियन परिसर का वर्चुअली उद्घाटन करने और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम का शिलान्यास करने के अलावा अमित शाह ने पुलिस क्वॉर्टर के उद्घाटन पर बात करते हुए कहा कि येदियुरप्पा के नेतृत्व में कर्नाटक सरकार बहुत अच्छी तरह से प्रगति कर रही है और भाजपा के सत्ता में आने के बाद यहां बहुत से विकास कार्य हुए हैं. उन्होंने आगे कहा, "इसलिए हम (भाजपा) न केवल पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे बल्कि कर्नाटक की सत्ता में अपनी वापसी भी करेंगे."
यह भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में ठंड के बीच फिर वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज, AQI पहुंचा 428 पर
विपक्षी नेताओं से भाजपा के बारे में कुछ भी अटकलें लगाने से रूकने का सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि चूंकि पार्टी ने लोगों के लिए काम किया है इसलिए वह सत्ता में लौटने के लिए बाध्य है. येदियुरप्पा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं कांग्रेस के नेताओं के बयानों पर यह कहना चाहूंगा, जो यह अनुमान लगाने में व्यस्त हैं कि एक दिन कर्नाटक में ऐसा होगा, तो दूसरे दिन ये होगा, कि भाजपा की सरकार न केवल यहां अपने पांच साल के कार्यकाल को पूरा करेगी बल्कि पांच और साल के लिए पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में अपनी वापसी करेगी." बुधवार को मंत्रिमंडल विस्तार होने के तुरंत बाद लगभग एक दर्जन भाजपा विधायकों ने येदियुरप्पा के खिलाफ बगावत की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2021 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

