एजेंसी न्यूज

Shiv Sena Symbol Row: उद्धव की शिवसेना को मिल सकता है त्रिशूल, उगता सूरज या मशाल का चुनाव चिह्न, 'धनुष-तीर' का सिंबल फ्रीज

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े ने निर्वाचन आयोग को अपने चुनाव चिह्न के लिए त्रिशूल, उगता सूरज या मशाल के रूप में तीन विकल्प सुझाए हैं. सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी.

Shiv Sena Symbol Row: उद्धव की शिवसेना को मिल सकता है त्रिशूल, उगता सूरज या मशाल का चुनाव चिह्न, 'धनुष-तीर' का सिंबल फ्रीज
उद्धव ठाकरे व सीएम एकनाथ शिंदे (Photo Credits ANI)

मुंबई, नौ अक्टूबर : उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े ने निर्वाचन आयोग को अपने चुनाव चिह्न के लिए त्रिशूल, उगता सूरज या मशाल के रूप में तीन विकल्प सुझाए हैं. सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. निर्वाचन आयोग ने अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे नीत दोनों गुटों के पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न का उपयोग करने पर शनिवार को पाबंदी लगा दी थी.

पार्टी के दोनों गुटों द्वारा नाम और चुनाव चिह्न पर दावा किए जाने की पृष्ठभूमि में एक अंतरिम आदेश जारी कर निर्वाचन आयोग ने दोनों से कहा था कि वे सोमवार तक अपनी-अपनी पार्टी के लिए तीन-तीन नए नाम और चुनाव चिह्न सुझाएं. आयोग दोनों गुटों द्वारा सुझाए गए नामों और चुनाव चिह्नों में से उन्हें किसी एक का उपयोग करने की अनुमति देगा. यह भी पढ़ें : मथुरा सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, पिता घायल

ठाकरे खेमे के एक सूत्र ने कहा, ‘‘शिवसेना ने निर्वाचन आयोग को अपने चुनाव चिह्न के लिए त्रिशूल, उगता सूरज या मशाल के रूप में तीन विकल्प सुझाए हैं.’’ अधिक विवरण साझा किए बिना सूत्र ने बताया कि ठाकरे खेमे ने चुनाव में अपने आधिकारिक नाम के लिए भी कुछ विकल्प सुझाए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2022 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).