Shripad Naik Health Update: केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक को चार से पांच दिनों में अस्पताल से मिलेगी छुट्टी
एक सप्ताह पहले हादसे में घायल हुए केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने मंगलवार को कहा कि उनकी स्थिति अब बेहतर है और उन्हें चार से पांच दिन में गोवा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (जीएमसीएच) से छुट्टी मिल जाएगी.
पणजी, 19 जनवरी : एक सप्ताह पहले हादसे में घायल हुए केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने मंगलवार को कहा कि उनकी स्थिति अब बेहतर है और उन्हें चार से पांच दिन में गोवा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (जीएमसीएच) से छुट्टी मिल जाएगी.
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और आयुष मंत्री 68 वर्षीय नाइक पड़ोसी राज्य कर्नाटक से गोवा लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे और उन्हें 12 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यह भी पढ़ें : Shripad Naik Health Update: श्रीपद नाइक की तबियत बेहतर, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने मुलाकात के बाद दी जानकारी
पीटीआई- से बातचीत के दौरान नाइक ने कहा कि भगवान की कृपा और सभी के आशीर्वाद से उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2021 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

