Gujarat Election Results: आखिर क्यों गुजरात में BJP के किलेबंदी को तोड़ नहीं पा रही विपक्षी पार्टियां, इन तीन कारणों ने भाजपा को दिलाई बंपर जीत
गुजरात में 27 वर्ष तक शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार सातवीं बार सत्ता में वापस आ गई है. इस जीत के साथ BJP ने वाम मोर्चे की सरकार के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिसने 2011 तक लगातार सात बार पश्चिम बंगाल चुनाव जीता था.
Gujarat Election Results 2022: गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटों पर कुल 2 चरणों में वोट पड़े. पहले चरण में 1 दिसंबर और दुसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान हुआ. 8 दिसंबर को चुनाव के नजीते सामने आए, जिसमें भाजपा ने जबरदस्त बहुमत हासिल किया. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्यों गुजरात में BJP के किलेबंदी को विपक्षी पार्टियां तोड़ नहीं पा रही है. Gujarat Election Result: गुजरात के इतिहास में कभी इतना नीचे नहीं गिरी कांग्रेस
गुजरात में इस बार बीजेपी रिकॉर्ड जीत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है. 2002 चुनाव में बीजेपी ने गुजरात में 127 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, इस बार रुझानों में यह आंकड़ा 150 के करीब पहुंच गया है.
गुजरात में 27 वर्ष तक शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार सातवीं बार सत्ता में वापस आ गई है. इस जीत के साथ BJP ने वाम मोर्चे की सरकार के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिसने 2011 तक लगातार सात बार पश्चिम बंगाल चुनाव जीता था.
भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण पीएम मोदी का चहरा
बीजेपी जिस भी राज्य में चुनाव लडती हैं वह पीएम मोदी को ही आगे रखती हैं. अमूमन देखा गया है कि लोग भी पीएम मोदी के काम से खुश नजर आते हैं और उन्हें एक मजबूत नेता के तौर पर देखते है. बीजेपी को इसका फायदा भी खूब मिलता हैं.
कांग्रेस की टॉप लीडरशिप गायब
गुजरात जैसे अहम राज्य में चुनाव हुआ और प्रचार में टॉप नेता नदारद रहें. बीजेपी ने एक ओर अपने सभी अस्त्र मैदान में उतार दिए थे तो वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रियंका-सोनिया गांधी राज्य में आई ही नहीं. राहुल गांधी केवल एक ही दिन राज्य में आये और अपने भारत जोड़ो यात्रा में मसरूफ रहें. आप की ओर से भी केजरीवाल और अन्य नेताओं ने प्रचार किया.
AAP ने सबसे ज्यादा कांग्रेस के वोट काटे
कांग्रेस के इस नुकसान को देखते हुए कई राजनीतिक विशेषज्ञों का मनना है कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के लिए ज्यादा नुकसानदायक हो गई है. आप पूरी तरह से वोट कटवा पार्टी की भूमिका में सामने आई है. यहीं वजह है कि कांग्रेस ने इस बार बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया. वहीं इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिला
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2022 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

