अयोध्या विवाद को लेकर फैजाबाद में मध्यस्थता की प्रक्रिया हुई शुरू

सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) द्वारा गठित तीन सदस्यीय पैनल ने बाबरी मस्जिद-रामजन्मभूमि विवाद (Babri Masjid-Ram Janmabhoomi Controversy) को सुलझाने के लिए बुधवार को अपनी पहली बैठक की है...

अयोध्या विवाद (Photo Credit- YouTube)

फैजाबाद:  सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) द्वारा गठित तीन सदस्यीय पैनल ने बाबरी मस्जिद-रामजन्मभूमि विवाद (Babri Masjid-Ram Janmabhoomi controversy) को सुलझाने के लिए बुधवार को अपनी पहली बैठक की है. सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एफ.एम.आई. कलीफुल्ला के नेतृत्व वाले इस पैनल में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर और वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम पंचू भी शामिल हैं.

अवध विश्वविद्यालय परिसर में गेस्ट हाउस की ओर जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां बैठक हो रही है. विवाद का उल्लेख करते हुए सर्वोच्च अदालत ने आठ मार्च को कहा था कि प्रक्रिया की सफलता सुनिश्चित करने के लिए 'अत्यंत गोपनीयता' बनाई रखी जानी चाहिए और इसे आठ सप्ताह के भीतर पूरा किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद: बाबरी मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्षकारों की लखनऊ में बैठक

आपको बता दें कि, सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या विवाद को हल करने के लिए मध्यस्थों की एक टीम गठित कर दी है. इस टीम में तीन सदस्य श्री श्री रविशंकर, श्रीराम पंचू और एम.एफ. कलीफुल्ला शामिल हैं. इन लोगो  ने अयोध्या में एक बैठक की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Civic Polls: सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद आंध्र प्रदेश में 100 स्थानीय निकायों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक; SEC करेगा नामांकन हिंसा की समीक्षा

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'