Swati Maliwal slams Arvind Kejriwal: 'जो अपनी पार्टी की महिला सांसद के लिए स्टैंड नहीं ले सकता, वो दिल्ली की महिलाओं के लिए भी क्या स्टैंड लेगा', स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज (Watch Video)
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गुरुवार को कटाक्ष किया. स्वाति ने कहा, आप खुद की तुलना मर्यादा पुरुषोत्तम राम से करवाते हो, लेकिन महिला सांसद के लिए स्टैंड नहीं ले सकते हो.
Swati Maliwal slams Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गुरुवार को कटाक्ष किया. स्वाति ने कहा, आप खुद की तुलना मर्यादा पुरुषोत्तम राम से करवाते हो, लेकिन महिला सांसद के लिए स्टैंड नहीं ले सकते हो. दरअसल, दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, मुझे पर फर्जी केस बनाकर जेल में डाल दिया. इस कड़ी में मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन, बिभव कुमार को जेल में डाल दिया गया. पांच नेताओं को जेल में डालने के बावजूद भी हमारी पार्टी टूटी नहीं है. हमारी पार्टी एकजुट है.
केजरीवाल ने अपने संबोधन में जिस बिभव कुमार का नाम लिया, उसी पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर मारपीट करने का आरोप है. इस मामले में बिभव कुमार को जेल भी हुई है.
ये भी पढें: Delhi High Court: भ्रष्टाचार के मामले में आरोप खारिज करने की स्वाति मालीवाल की याचिका खारिज
स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज
बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी। @ArvindKejriwal जी, जिस गुंडे ने मुझे आपके निवास पर आपकी मौजूदगी में मारा, जब तक वो जेल में था, आपने देश के सबसे महँगे वकीलों की फौज उसे बचाने के लिए खड़ी करी, मेरे ख़िलाफ़ PC पे PC करवाई।
आज जब वो शर्तिया बेल पर बाहर है, उसे पार्टी का सबसे बड़े… pic.twitter.com/Rr8o9nPDnE
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 26, 2024
स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. स्वाति ने लिखा कि अरविंद केजरीवाल ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी. जिस गुंडे ने मुझे आपके निवास पर आपकी मौजूदगी में मारा, जब तक वो जेल में था, आपने देश के सबसे महंगे वकीलों की फौज उसे बचाने के लिए खड़ी कर दी, मेरे ख़िलाफ़ प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाई गई. आज जब वो शर्तिया बेल पर बाहर है, उसे पार्टी का सबसे बड़े नेता बताकर कह रहे हैं कि वो फ़र्ज़ी केस में जेल में डाला गया है.
स्वाति ने आगे कहा, ''सुप्रीम कोर्ट तक ने बोला है कि ऐसे गुंडों को अपने निवास में कौन रखता है. इनके इन वाक्यों से बिभव जैसे गुंडों के हौसले बुलंद नहीं होंगे तो और क्या होगा. संदेश साफ़ है, दोबारा मार-पीट भी करोगे तो हम बचा लेंगे. हर इंसान जो आपके हर ग़लत काम का साथी हो, बड़ा नेता नहीं होता. “वाह सर, वाह सर” कहने वालों को पास रखने का शौक है इसलिए दुनिया धुंधली दिखनी शुरू हो गई है. हर दूसरे दिन ख़ुद की तुलना मर्यादा पुरुषोत्तम राम से करवाते हो. इतना अहंकार ठीक नहीं है, जो अपनी पार्टी की महिला सांसद के लिए स्टैंड नहीं ले सकता वो दिल्ली की महिलाओं के लिए भी क्या स्टैंड लेगा.''
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2024 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

