तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018: सोनिया गांधी ने KCR पर बोला हमला, कहा- हैदराबाद में सत्ता में रहनेवालों ने जनता से किया धोखा
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को तेलंगाना के मतदाताओं से राज्य में महागठबंधन को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि हैदराबाद में सत्ता में रहनेवालों ने जनता के साथ धोखा किया है और यह समय लोगों के लिए अपनी आकांक्षाओं को साकार करने का है
Telangana Assembly Elections 2018: कांग्रेस (Congress) की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को तेलंगाना के मतदाताओं से राज्य में महागठबंधन को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि हैदराबाद में सत्ता में रहनेवालों ने जनता के साथ धोखा किया है और यह समय लोगों के लिए अपनी आकांक्षाओं को साकार करने का है. गांधी ने कहा कि ‘ प्रजा कुटमी’ (महागठबंधन) समाज के सभी वर्गों के लिए है. इसमें कांग्रेस, तेलुगुदेशम पार्टी, तेलंगाना जन समिति और भाकपा शामिल हैं.
गांधी ने कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा, ‘‘ साढ़े चार साल पहले एक अलग तेलंगाना राज्य बना. मैंने भी उसे साकार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. लेकिन हैदराबाद में सत्ता में रहनेवालों ने आपके साथ धोखा किया.''
संबंधित खबरें
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, 25 साल बाद इतना छोटा चुनावी कार्यक्रम
Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अब तक 65 नामों का ऐलान
Maharashtra LPG Crisis: महाराष्ट्र में गैस संकट पर बोले सीएम फडणवीस, प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस सिर्फ अफवाह फैला रही है; VIDEO
लोकसभा ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किया: ध्वनि मत से हारा विपक्ष, सदन में भारी हंगामा
\