Tejashwi Yadav ने समर्थकों के कहने पर बनाई Reel, पटना के मरीन ड्राइव पर लगाए ठुमके; बहन रोहिणी ने शेयर किया VIDEO
बिहार की राजनीति में अक्सर गंभीर तेवर दिखाने वाले राजद नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस बार एक अलग अंदाज में नजर आए.
Tejashwi Yadav Reel Video: बिहार की राजनीति (Bihar Election 2025) में अक्सर गंभीर तेवर दिखाने वाले राजद नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस बार एक अलग अंदाज में नजर आए. उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह पटना के मरीन ड्राइव (Patna Marine Drive) पर युवाओं के साथ मस्ती करते और फिल्मी अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पटना के मरीन ड्राइव पर तेजस्वी अपने समर्थकों के बीच घिर गए थे. इस दौरान भीड़ ने उनसे रील बनाने की फरमाइश कर दी.
तेजस्वी भी अपने प्रशंसकों की बात टाल नहीं पाए और फिल्मी अंदाज में तुरंत कैमरे के सामने आ गए. वीडियो में वह युवाओं के साथ मस्ती भरे मूड में पोज देते और डायलॉग बोलते नजर आए.
पटना के मरीन ड्राइव पर तेजस्वी ने बनाया REEL
बहन रोहिणी आचार्य ने शेयर किया वीडियो
लालू बिना चालू ए बिहार ना हो: रोहिणी
रोहिणी आचार्य ने 3 क्लिप किए शेयर
इस वीडियो को खुद उनकी बहन रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने शेयर किया है. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "दिल तो बच्चा है जी, मस्ती का टाइम, पटना मरीन ड्राइव." इस वीडियो में तेजस्वी ऋतिक रोशन स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं. माहौल मस्ती से भरपूर था और सड़क पर मौजूद युवा भी उनके साथ शामिल हो गए.
हंसी-मजाक करते नजर आए तेजस्वी
रोहिणी आचार्य ने एक नहीं, बल्कि कई क्लिप शेयर की हैं. एक अन्य वीडियो में तेजस्वी युवाओं से बात करते और हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं. इसमें रोहिणी ने लिखा, "सबसे कीमती चीज होती है चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान, भतीजा अपने चाचा की जान होता है."
'मैं तो मोदी जी को भी नाच नचा देता हूं'
दिलचस्प बात यह है कि एक मौके पर तेजस्वी ने मजाकिया लहजे में कहा, "मैं तो मोदी जी (PM Modi) को भी नचा देता हूं" इस बयान ने वीडियो को और भी ज्यादा वायरल कर दिया. सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों ने इसे तेजस्वी का हल्का-फुल्का अंदाज बताया, तो कई यूजर्स ने उनकी एनर्जी की तारीफ कीं