देश

'हाउडी मोदी' में राष्ट्रगान गाएगा भारतीय मूल का किशोर स्पर्श शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए लोगों में बढ़ा उत्साह

एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा 16 वर्षीय भारतीय मूल का एक किशोर रविवार को 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रगान गाएगा और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उत्साहित है. हमेशा व्हीलचेयर पर रहने वाले स्पर्श शाह ने अपनी हालत को अपनी रचनात्मकता के रास्ते में नहीं आने दिया. इस बीमारी में हड्डियां बेहद कमजोर होती हैं और आसानी से टूट जाती हैं.

'हाउडी मोदी' में राष्ट्रगान गाएगा भारतीय मूल का किशोर स्पर्श शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए लोगों में बढ़ा उत्साह
हाउडी मोदी (Photo Credits: IANS)

ह्यूस्टन : एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा 16 वर्षीय भारतीय मूल का एक किशोर स्पर्श शाह आज  'हाउडी मोदी' (Howdy Modi) कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रगान गाएगा और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मिलने के लिए उत्साहित है. हमेशा व्हीलचेयर पर रहने वाले स्पर्श शाह ने अपनी हालत को अपनी रचनात्मकता के रास्ते में नहीं आने दिया.

अमेरिका के न्यूजर्सी में रहने वाले स्पर्श शाह एक रैपर, गायक, गीतकार और प्रेरणादायक वक्ता हैं. उनका जन्म आस्टियोजेनेसिस इम्परफेक्टा रोग के साथ हुआ. इस बीमारी में हड्डियां बेहद कमजोर होती हैं और आसानी से टूट जाती हैं.

यह भी पढ़ें : ह्यूस्टन: हाउडी मोदी कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑयल सेक्टर के 16 सीईओ से की बातचीत

रिपोटरें के अनुसार, शाह की पिछले कुछ वर्षों में 130 से अधिक हड्डियां टूट चुकी हैं. शाह अगला एमिनेम बनने की चाहत रखते हैं और एक अरब लोगों के सामने परफॉर्म करना चाहते हैं. स्पर्श शाह की जिंदगी पर आधारित एक डॉक्युमेंट्री 'ब्रिटल बोन रैपर' भी बन चुकी है जो मार्च 2018 में रिलीज हुई थी.

शाह 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में राष्ट्रगान गाने को लेकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, "इतने सारे लोगों के सामने राष्ट्रगान गाना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. मैं राष्ट्रगान जन गण मन गाने के लिए उत्साहित हूं. मैंने पहली मोदीजी को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में देखा था, मैं उनसे मिलना चाहता था, लेकिन मैं उन्हें केवल टीवी पर देख सका था."

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन ईश्वर की कृपा से मैं उनसे मिलने जा रहा हूं, और मैं राष्ट्रगान गाने के लिए उत्साहित हूं." शाह ने पहली बार लोगों का ध्यान तब खींचा जब उन्होंने एमिनेम के गीत 'नॉट अफ्रेड' को कवर करते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसे ऑनलाइन 6.5 करोड़ से अधिक बार देखा गया. यहां तक कि वायरल हुए इस वीडियो को एमिनेम के रिकॉर्ड लेबल ने भी जब देखा तो स्पर्श शाह के बारे में ट्वीट किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2019 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).