Tamil Nadu Assembly Election 2021: पूर्व इंडियन क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन बीजेपी में हुए शामिल

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 (Tamil Nadu Assembly Election 2021) में भले ही अभी थोड़ा वक्त जरुर हो. लेकिन राज्य में सियासी पारा गरमाने लगा है. सियासी दलों में खींचतान जारी है. एक दूसरे को घरने का एक भी मुद्दा छोड़ना नहीं चाहते हैं. सभी दल अपनी अपनी पैठ को और भी मजबूत करने में लगे हैं. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन (Former Indian cricketer Laxman Sivaramakrishnan) शामिल हो गए. क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन चेन्नई में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए.

क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन बीजेपी में शामिल ( फोटो क्रेडिट- ANI)

चेन्नई:- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 (Tamil Nadu Assembly Election 2021) में भले ही अभी थोड़ा वक्त जरुर हो. लेकिन राज्य में सियासी पारा गरमाने लगा है. सियासी दलों में खींचतान जारी है. एक दूसरे को घरने का एक भी मुद्दा छोड़ना नहीं चाहते हैं. सभी दल अपनी अपनी पैठ को और भी मजबूत करने में लगे हैं. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन (Former Indian cricketer Laxman Sivaramakrishnan) शामिल हो गए. क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन चेन्नई में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए.

पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 17 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था. लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने लेग स्पिनर थे और उन्होंने 9 टेस्ट और 16 वनडे मैच खेले हैं. उनके रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टेस्ट मैच में लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का 44.04 की औसत से 26 रहा. जबकि लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का वनडे में 35.87 की औसत से 15 विकेट लिए. लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने 1987 में संन्यास ले लिया था. जिसके बाद अब उन्होंने सियासी पारी की शुरुवात की है. सुपरस्टार रजनीकांत की राजनीति में नहीं होगी एंट्री, स्वास्थ्य कारणों के चलते तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से बनाई दूरी.

ANI का ट्वीट:-

गौरतलब हो कि तमिलनाडु बीजेपी के प्रमुख एल. मुरूगन ने अन्नाद्रमुक के साथ मनमुटाव पर कहा है कि उनकी पार्टी का गठबंधन जारी है और गठबंधन मजबूत है. एक दिन पहले सत्तारूढ़ दल ने अपने भगवा सहयोगी से कहा था कि वह राज्य में बड़े भाई की भूमिका में है. मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के सह समन्वयक के. पलानीस्वामी के साथ आज यहां मुलाकात करने के तुरंत बाद उनकी टिप्पणी आई है. पलानीस्वामी ने कोयंबटूर में संवाददाताओं से कहा कि अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी है और वह खुद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Weather Forecast Today, May 17: उत्तर भारत समेत दिल्ली में भीषण लू का प्रकोप, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें मुंबई सहित अन्य प्रदेशों आज कैसा रहेगा मौसम

Gold Rate Today, May 16, 2026: सोने की कीमतों में तेजी बरकरार, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में आज के 22K-24K के ताजा रेट