Kangana Ranaut vs Supriya Shrinet: 'मेरा FB और इंस्टा अकाउंट हैक हो गया था' एक्ट्रेस कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद सुप्रिया श्रीनेत की सफाई (Watch Video)
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के इंस्टा अकाउंट से एक्ट्रेस कंगना रनौत की एक भद्दी तस्वीर आज शेयर की गई थी. इस पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को जवाब दिया है. हालांकि, सुप्रिया श्रीनेत ने भी इस पर अपनी सफाई दे दी है.
Kangana Ranaut vs Supriya Shrinet: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के इंस्टा अकाउंट से आज एक्ट्रेस कंगना रनौत की एक भद्दी तस्वीर के साथ आपत्तिजनक बातें शेयर की गई थी. इस पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को जवाब दिया है. हालांकि, सुप्रिया श्रीनेत ने भी इस पर अपनी सफाई दे दी है.
कंगना रनौत ने सोशल साइट X पर लिखा- एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 वर्षों में मैंने हर तरह की महिलाओं का किरदार निभाया है.
कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को दिया जवाब:
मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को जवाब दिया।
कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा, "प्रिय सुप्रिया जी, एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 वर्षों में मैंने हर तरह की महिलाओं का किरदार निभाया है। क्वीन में एक भोली-भाली लड़की से लेकर… pic.twitter.com/ea2jrE5d12
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2024
क्वीन में एक भोली-भाली लड़की से लेकर धाकड़ में एक आकर्षक जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी फिल्म में एक राक्षस तक, रज्जो में एक वेश्या से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तक. हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए. हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में जिज्ञासा से ऊपर उठना चाहिए. हमें सेक्स वर्कर्स के चुनौतीपूर्ण जीवन या परिस्थितियों को किसी प्रकार के दुर्व्यवहार या अपमान के रूप में उपयोग करने से बचना चाहिए. हर महिला अपनी गरिमा की हकदार है.
सुप्रिया श्रीनेत ने इस मामले पर सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया है. उन्होंने बताया कि किसी ने उनका फेसबुक और इंस्टा के अकाउंट हैक कर लिया था.
सुप्रिया श्रीनेत ने दी सफाई:
मेरे फेसबुक और इंस्टा के अकाउंट पर कई लोगों का एक्सेस है. इसमें से किसी व्यक्ति ने आज एक बेहद घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट किया था.
मुझे जैसे ही इसकी जानकारी हुई मैंने वह पोस्ट हटा दिया. जो भी मुझे जानते हैं, वह यह अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं किसी भी महिला के लिए व्यक्तिगत भोंडी… pic.twitter.com/CFDNXuxmo2
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) March 25, 2024
उन्होंने कहा कि मेरे फेसबुक और इंस्टा के अकाउंट पर कई लोगों का एक्सेस है. इसमें से किसी व्यक्ति ने आज एक बेहद घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट किया था. मुझे जैसे ही इसकी जानकारी हुई मैंने वह पोस्ट हटा दिया. मैं किसी भी महिला के लिए व्यक्तिगत बात नहीं करती हूं. मैं ऐसा करने वाले की पहचान में लगी हूं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2024 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

