Lok Sabha Election 2024: मायावती ने फिर किया साफ़, BSP का किसी के साथ नहीं होगा गठबंधन, अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने का अपना पुराना स्टैंड फिर दोहराया है। उन्होंने चुनावी गठबंधन या तीसरे मोर्चे की बातों को अफवाह करार दिया.
Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (BSP Chief Mayawati) ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने का अपना पुराना स्टैंड फिर दोहराया है. उन्होंने चुनावी गठबंधन या तीसरे मोर्चे की बातों को अफवाह करार दिया.मायावती ने कहा कि बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है.
बसपा मुखिया मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, "बीएसपी देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है. ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज़ है. मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए। लोग भी सावधान रहें." यह भी पढ़े :Suresh Pachauri-Gajendra Rajukhedi Joins BJP: एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी-राजूखेड़ी बीजेपी में शामिल- VIDEO
उन्होंने आगे कहा कि यूपी में बीएसपी की काफी मज़बूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बेचैन लगते हैं. इसीलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं. किन्तु बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2024 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

