New Parliament House Video: नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र, देखें अंदर से कैसा नजर आता है पार्लियामेंट
टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने नए संसद भवन का निर्माण किया है. इस बिल्डिंग को चर्चित आर्किटेक्ट बिमल पटेल ने डिजाइन किया है. अगर दोनों सदनों की संयुक्त बैठक होती है तो एक समय में इसमें 1,280 सांसद बैठ सकेंगे.
Special Session in The New Parliament House: मोदी सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है. खास बात ये है कि संसद का विशेष सत्र नए संसद भवन में होगा. पीएम मोदी ने 28 मई को पार्लियामेंट की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया था. नया संसद भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. त्रिकोण के आकर की नई संसद भवन सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बनाई गई है.
टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने नए संसद भवन का निर्माण किया है. इस बिल्डिंग को चर्चित आर्किटेक्ट बिमल पटेल ने डिजाइन किया है. ये भी पढ़ें- Parliament Special Session: सोनिया गांधी ने संसद के विशेष सत्र को लेकर पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, उठाए ये 9 मुद्दे
नए संसद भवन में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल बनाया गया है. नए संसद भवन में संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान भी है.
अगर दोनों सदनों की संयुक्त बैठक होती है तो एक समय में इसमें 1,280 सांसद बैठ सकेंगे. नए संसद भवन के तीन मेन गेट हैं. जिनके नाम ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्मा द्वार हैं. वीआईपी, सांसदों और विजिटर्स की एंट्री अलग-अलग गेट से होगी. नए संसद भवन में लोकसभा के 888 और राज्यसभा के 300 सांसदों के बैठने की व्यवस्था की गई है.
नया संसद भवन चार मंजिला है. ये पूरा कैम्पस 64,500 वर्ग मीटर के दायरे में फैला हुआ है. इसकी लागत 862 करोड़ रुपये है. नए भवन में एक संविधान हॉल है, जिसमें भारतीय लोकतंत्र की विरासत को दिखाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2023 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

