देश

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल राम नाईक से मिले एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव

अखिलेश ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्यपाल सपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था की ओर इंगित किया करते थे। हमने उनसे आग्रह किया है कि वह मौजूदा सरकार को जगायें और जंगलराज को नियंत्रित करने के निर्देश दें।

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल राम नाईक से मिले एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव
अखिलेश यादव (Photo Credits : PTI)

लखनऊ  :  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को राज्यपाल राम नाईक (Ram Naik) से मुलाकात की. उन्होंने राज्यपाल से कहा कि वह सरकार को जगायें, जैसा वह उनकी (अखिलेश) सरकार के समय करते थे.

अखिलेश ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्यपाल सपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था की ओर इंगित किया करते थे. हमने उनसे आग्रह किया है कि वह मौजूदा सरकार को जगायें और जंगलराज को नियंत्रित करने के निर्देश दें.

यह भी पढ़ें : दरवेश यादव हत्याकांड पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ठप

अखिलेश ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन के साथ मिलकर राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा और राज्य की लगातार खराब हो रही कानून व्यवस्था को संभालने में हस्तक्षेप का आग्रह किया. अखिलेश ने कहा कि बार काउंसिल अध्यक्ष को उनके चेंबर में मार दिया जाता है. जेल में हत्या होती है ... ये सब कैसे हो रहा है. राज्य सरकार जिम्मेदार है, जिसने अपराधियों को छूट दे रखी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2019 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).