Akhilesh Yadav Attack on BJP: गाजियाबाद में बीजेपी पर बरसे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कहा- बीजेपी के सारे वादे झूठे निकले- VIDEO
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज यूपी के गाजियाबाद दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी की हर बात झूठी निकली है. इन्होंने प्रदेश के किसानों की न आय दोगुनी की, न नौजवानों को रोजगार दिया और न ही विकास का कोई काम किया.
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज यूपी के गाजियाबाद दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी की हर बात झूठी निकली है. इन्होंने प्रदेश के किसानों की न आय दोगुनी की, न नौजवानों को रोजगार दिया और न ही विकास का कोई काम किया.
साफ शब्दों में कहें तो इनके सभी वादे झूठे निकले. इनका जो नैतिकता का बुलबुला था, वो भी अब टूट चुका है.
ये भी पढ़ें: Land Scam Cases: ED ने जमीन घोटाले मामले में झामुमो नेता समेत चार को किया गिरफ्तार
बीजेपी के सारे वादे खोखले निकले: अखिलेश यादव
#WATCH गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा की हर बात झूठी निकली उनके वादे झूठे निकले, ना किसान की आय दोगुनी हुई ना नौजवानों को रोजगार मिला। विकास के जो सपने दिखाए थे वे भी अधूरे हैं। इनका जो नैतिकता का बुलबुला था वे भी टूट गया। चुनावी… pic.twitter.com/Us3i5bYipI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2024
अखिलेश यादव ने कहा कि चुनावी बॉन्ड ने इनका बैंड बजा दिया. भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है. ये न केवल भ्रष्टाचारियों को ले रहे हैं, बल्कि भ्रष्टाचारियों ने जो कमाया है उसको भी अपने साथ रख रहे हैं. जो हमेशा डबल इंजन का दावा करते रहे, अब उनकी होर्डिंग देखिए. अब ये डबल नहीं बल्कि अकेले दिखाई देते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2024 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

