देश

National Shooter Shreyasi Singh joins BJP: बीजेपी में शामिल हुईं नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह, लड़ सकतीं हैं बिहार विधानसभा चुनाव

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार की बांका सीट से पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह ने रविवार को भाजपा का दामना थाम लिया. माना जा रहा है कि श्रेयसी भाजपा के टिकट पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकतीं हैं.

National Shooter Shreyasi Singh joins BJP: बीजेपी में शामिल हुईं नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह, लड़ सकतीं हैं बिहार विधानसभा चुनाव
नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह (Photo Credits ANI)

नई दिल्ली:  पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार की बांका सीट से पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह ( Shreyasi Singh) ने रविवार को भाजपा का दामना थाम लिया. माना जा रहा है कि श्रेयसी भाजपा (BJP)  के टिकट पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकतीं हैं. श्रेयसी सिंह नेशनल शूटर (National Shooter) हैं. भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने श्रेयसी सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई. भाजपा में ज्वाइनिंग के समय उनकी मां और बांका की पूर्व सांसद पुतुल सिंह भी मौजूद रहीं.

शूटर श्रेयसी सिंह ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था. ग्लासगो में हुए 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में भी उन्होंने रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था. भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि श्रेयसी सिंह बिहार की पहली बेटी हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड मिला. बिहार की जनता की सेवा करने के लिए उन्होंने भाजपा से जुड़ने का फैसला लिया है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं. यह भी पढ़े Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों पर विचार के लिए बुधवार को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

बता दें कि बिहार में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी पुतुल सिंह बांका लोकसभा सीट से 2010 में उपचुनाव जीतकर सीट सांसद बनीं थीं। हालांकि, 2014 का लोकसभा चुनाव पुतुल सिंह हार गईं थीं. वहीं 2019 में बांका सीट जदयू के खाते में चले जाने के कारण बीजेपी से नाराज होकर पुतुल सिंह ने निर्दल चुनाव लड़ा था. जिस पर पार्टी ने पुतुल सिंह को निष्कासित कर दिया था. अब जाकर उनकी बेटी श्रेयसी सिंह ने भाजपा की राजनीति में उतरने का फैसला किया है.माना जा रहा है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं. मां पुतुल सिंह के चुनाव लड़ने के दौरान श्रेयसी उनके लिए कैंपेनिंग करतीं थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2020 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).